---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2024: लालबागचा राजा से लेकर गोवा के खंडोला तक, टॉप 5 पंडाल जहां गणेशोत्सव के लिए जा सकते हैं आप

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के मौके पर आप इन 5 जगह को कर सकते हैं एक्सप्लोर जहां गणेश उत्सव की धूम दिखाई देती है। गणपति बप्पा को लेकर भक्तों में एक अलग खुमार नजर आता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2024 12:47 अपराह्न

Ganesh Chaturthi 2024
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर गणपति बप्पा को लेकर अलग ही जोश हर तरफ नजर आ रहा है। भक्तों के बिगड़े हुए काम को बनाने के लिए गणपति बप्पा जाने जाते हैं और विघ्नहर्ता को लेकर गणेश चतुर्थी के मौके पर 10 दिनों तक अलग ही खुमार देखने को मिलता है। ऐसे में देश भर में अलग-अलग जगह पर पंडाल सजे हैं लेकिन अगर गणेशोत्सव की बात करें तो भारत के इन 5 पंडाल की दुनिया भर में धूम है और दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 पर लालबागचा राजा को देखें

मुंबई में गणेश चतुर्थी का उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लालबागचा राजा का नाम टॉप पर शुमार है और सबसे प्रसिद्ध पंडालों में से एक है। यहां दर्शकों की भीड़ दिखाई देती है और भगवान गणेश की भक्ति में लोग झूम उठते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 पर गोवा का खंडोला पंडाल भी करें एक्सप्लोर

अगर मशहूर पंडालों की बात करें तो गोवा के खंडोला में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाता है। यहां के सार्वजनिक गणेश उत्सव का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिलता है जहां पर्यटकों की भी भीड़ लगती है।

नासिक चा राजा भी है फेमस

भारत भर के मशहूर पंडाल की लिस्ट में निश्चित तौर पर इसमें नासिक चा राजा का नाम शुमार है जहां 10 दिनों तक एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। आप यहां पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

खैरताबाद गणेश पंडाल भी जा सकते हैं आप

हैदराबाद स्थित यह पंडाल भारत के प्रसिद्ध पंडालों में से एक है। यहां 100 फुट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान है जिसे सजाया जाता है। इसे राजस्थान से मंगवाई गई मिट्टी से बनाया गया है और यही वजह है कि लोगों की भीड़ यहां नज़र आती है। यहां के गणेश चतुर्थी का धूम भक्तों पर देखने को मिलता है।

कनिपकम है काफी फेमस

आंध्र प्रदेश के गांव में वरसिद्धिविनायक मंदिर में 21 दिनों तक ब्रह्मोत्सवम चलता है। गणेश चतुर्थी का खुमार देखने को मिलता है और यहां अनोखी मूर्ति लोगों को मोहित करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026

Thyroid

मार्च 9, 2026

Kindey Health

मार्च 9, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026