---Advertisement---

Garlic Pickle: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए घर पर आसानी से बनाएं लहसुन का अचार, फटाफट नोट करें ये आसान सी रेसिपी

Garlic Pickle: कोरोना काल के कारण हमारी इम्यूनिटी काफी कम हो गई थी जिसके कारण सर्दियों में हम बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में यह तो हम सब जानते होंगे कि लहसुन हमारे शरीर और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कितना महत्वपूर्ण इनग्रेडिएंट है। बता दें कि, लहसुन में मैग्नीशियम, विटामिन बी, ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 7, 2023 3:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Garlic Pickle: कोरोना काल के कारण हमारी इम्यूनिटी काफी कम हो गई थी जिसके कारण सर्दियों में हम बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में यह तो हम सब जानते होंगे कि लहसुन हमारे शरीर और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कितना महत्वपूर्ण इनग्रेडिएंट है। बता दें कि, लहसुन में मैग्नीशियम, विटामिन बी, विटामिन सी सेलेनियम और फाइबर पाया जाता है। सभी पदार्थ हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लहसुन से सर्दियों में हमारा शरीर गर्म बना रहता है और हमारी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग रहती है। ऐसे में आप सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लहसुन का अचार घर पर बनाकर आराम से खा सकते हैं।

लहसुन का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • लहसुन (छिले हुए)- 100 ग्राम
  • सरसों का तेल
  • सिरका
  • हींग
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • नमक
  • हल्दी
  • सरसों
  • मेथी
  • सौंफ

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

लहसुन का अचार बनाने की विधि

लहसुन का अचार बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर लेना है। इसके बाद आप गैस बंद करके कढ़ाई में गर्म किए गए तेल को उतार के रख ले। उसके बाद तेल को हल्का सा गुनगुना होने पर इसमें हींग डाल दे। कढ़ाई में हींग डालने के बाद उसमें लहसुन डाल दें और अब कढ़ाई को एक बार फिर गैस पर चढ़ाए। इस बार गैस को बिल्कुल धीमा रखिएगा। ध्यान रखिए की लहसुन को हल्का सा नरम करना है। उसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालिए। कढ़ाई गैस से नीचे उतारे और उसमे सरसों, सौफ और मेथी का पाउडर बनाकर अपने अचार में ऐड करें। यह सब करने के बाद आपको अपने अचार में सिरका मिलाना है। इसके बाद आप सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिला ले। एक जार में अचार को भरकर रख दे। इसके बाद आप अपने बनाए गए लहसुन के अचार को रोटी और पराठे के साथ परोसे। यह चार खाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा है।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026

Liver Cirrhosis

फ़रवरी 11, 2026

Arthritis Treatment

फ़रवरी 10, 2026