---Advertisement---

Good Sleep Tips: अनिद्रा के कारण बढ़ रहा है सिरदर्द तो आज ही इन 4 भारतीय मसालों को करें डाइट में शामिल

अभी के समय में अक्सर लोग अनिद्रा की परेशानी से लड़ रहे हैं। इस मुसीबत से राहत पाने के लिए आप इन भारतीय मसालों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये बेहद रामबाण है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट सहित कई पौष्टिक तत्व मौजूद है। इसलिए अनिद्रा की बीमारी से बचने के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल करें।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 1, 2023 11:23 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Good Sleep Tips: आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इस कदर व्यस्त हो गए हैं कि सोना तक भूल गए हैं। अक्सर लोगों में अनिद्रा की स्थिति देखी जा रही है। इसका असर शारिरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत गहरा पड़ रहा है। इससे सोचने और समझने की क्षमता भी काफी कम हो रही है। इसलिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है। आपको बता दें, आप इन 4 भारतीय मसालों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके दिमाग को काफी शांति मिलेगी। इससे आप बेहतर नींद भी ले सकेंगे। वहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ये बेहद फायदेमंद साबित होगा। तो आइए जानते हैं बेहतर नींद के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करने की है जरूरत।

1. मेथी दाना से स्ट्रेस को भगाएं दूर

मेथी दाना पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें कई सारे ऐसे प्रॉपर्टीज मौजूद हैं जिसके सेवन से माइंड रिलैक्स होता है। इसके अलावा मेथी के सेवन से नींद से जुड़ी सभी बीमारियां भी ठीक हो जाती है। इसके अलावा स्ट्रेस से भी निजात दिलाने के लिए मेथी सबसे मददगार है।

2. पुदीने के पत्ते का करें सेवन

पुदीना हर किचन में मौजूद होता है। इसमें कई सारे बेहद कारगर गुण मौजूद हैं। बता दें, पुदीने की चाय के सेवन से व्यक्ति का माइंड रिलैक्स होता है। वहीं इससे काफी बेहतर नींद भी आती है। अच्छी नींद और दिमाग की शांति के लिए पुदीने के पत्ते का सेवन नियमित रूप से करें।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

3. अश्वगंधा है बेहद असरदार

मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए हर व्यक्ति को अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। ये बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति को स्ट्रेस और घबराहट से मुक्ति मिलती है। इसलिए व्यक्ति को नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इससे काफी अच्छी नींद आती है।

4. जीरे का सेवन से स्ट्रेस को कहें बाय-बाय

वजन कम करने से लेकर स्ट्रेस दूर करने तक के लिए जीरा बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी काफी स्ट्रॉन्ग होता है। वहीं सोने से पहले रोज रात जीरा पानी का सेवन करना चाहिए। इससे स्ट्रेस खत्म हो जाता है। इसके अलावा बेहतर नींद के लिए भी ये बेहद मददगार है। इससे व्यक्ति को बहुत अच्छी नींद आती है। इसलिए जीरे के पानी का सेवन रोज रात सोने से पहले करना चाहिए।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Cancer

अप्रैल 13, 2026

Weight Loss

अप्रैल 12, 2026