---Advertisement---

Gut Health: बचे हुए चावल का सेवन क्या ब्लोटिंग और डायजेशन में है रिस्की, एम्स ट्रेड विशेषज्ञ से जानें हेल्दी तरीका

Gut Health: आप बचे हुए चावल का सेवन करते हैं इसमें कोई भी समस्या नहीं है लेकिन आप इसका सेवन किस तरह से कर रहे हैं। इस बारे में गट हेल्थ देते हुए एक्सपर्ट ने बताया कौन सा तरीका सही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Gut Health
Follow Us
---Advertisement---

Gut Health: क्या आप भी बचे हुए चावल को किसी भी तरीके से खाने में पीछे नहीं रहते हैं। बार-बार फ्रिज में रखकर इसे गर्म करते हैं और फिर मजे से खाते हैं। अगर हां तो एम्स ट्रेंड गट एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लोगों को इस बारे में आगाह किया है। बताया है कि बचे हुए चावल खाने में तो कोई बुराई नहीं है लेकिन आप इसका सेवन किस तरह से कर रहे हैं यह ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में डॉक्टर सेठी ने लोगों को यह भी बताया कि कैसे आप बचे हुए चावल का सेवन करें और किस गलती से दूर रहे।

चावल को लेकर क्या है रिस्क

गट एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने इस वीडियो में बताया कि अगर आप अपने ब्लोटिंग को कम करने और डाइजेशन में सुधार करना चाहते हैं तो गट हेल्थ के लिए यह ध्यान रखें कि आप अपने बचे हुए चावल को किस तरह से स्टोर कर रहे हैं। इसमें की गई गलती आपके लिए भारी पड़ सकती है और इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

गट हेल्थ में कौन सी गलती ना करें

बचे हुए चावल को लेकर गट हेल्थ टिप्स देते हुए एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर इसे स्टोर करते समय किन गलतियों से बचें

चावल को किस तरह से करें स्टोर

डॉ सौरभ सेठी ने कहा कि चावल गर्म करने के 1-2 घंटे में ठंडा कर ले और रेफ्रिजरेटर में रख दें। वहीं होते खाने के समय उतना ही चावल गर्म करें जितना आपको जरूरत है। किसी भी चावल को बार-बार गर्म करने से आपको बचने की सलाह गट एक्सपर्ट देते हुए नजर आते हैं। ऐसे में सिर्फ उतने ही चावल को आप फिर से निकाल कर गरम करें जितना आप खा पाएंगे लेकिन एक समय पर ज्यादा गर्म करने से बचें।

Gut Health के लिए जानें क्यों चावल गर्म करना है रिस्की

इसके साथ ही एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि गर्म करने में दिक्कत नहीं है। असली समस्या चावल को इतनी देर तक बाहर रखने में में है। बैक्टीरिया बढ़ जाएं और टॉक्सिन निकल जाएं इसके लिए गर्म करना भी कारगर नहीं है। ऐसे में चावल को स्टोर करते समय गलती से बचने की सलाह दी जाती है।।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 21, 2026

Weight Loss

फ़रवरी 20, 2026

Viral Video

फ़रवरी 20, 2026

OTT Releases This Week

फ़रवरी 20, 2026

Ramadan 2026

फ़रवरी 20, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 20, 2026