---Advertisement---

Dementia से लेकर Migraine तक से बचने के लिए AIIMS डॉक्टर ने बताए 3 रामबाण इलाज! बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हो जाएं सावधान

Health Tips: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए यह जरूरी है कि आखिर आप किन चीजों को फॉलो करते हैं। ऐसे में एम्स की डॉक्टर प्रियंका बताती है कि आखिर कौन से 3 टिप्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2025 8:06 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो यह काफी मायने रखता है कि आप अपने लाइफ में किन चीजों को फॉलो करते हैं। हेल्थ टिप्स के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी बेहद जरूरी है। एम्स की डॉक्टर ने इस बारे में लोगों को जानकारी दी और बताया कि आखिर किन 3 चीजों को एक न्यूरोलॉजिस्ट के तौर पर वह करने की सलाह नहीं देती है। एम्स डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों को Health Tips में खास जानकारी दी है। वह कहती है कि आप डिमेंशिया, न्यूरोलॉजिकल इलनेस, Migraine को अगर बढ़ती उम्र में नहीं चाहते हैं तो इन 3 चीजों को ध्यान रखें।

Sleep Deprivarion आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक

डॉक्टर बताती हूं कि आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी बेहद जरूरी है। इस दौरान आप सोने से 2 घंटे पहले डिजिटल डिवाइस को अपने से दूर कर ले। इसकी वजह से आपको ब्रेन इन्फ्लेमेशन बढ़ने के साथ-साथ Dementia जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह न सिर्फ आपके बॉडी सेल्स के लिए बल्कि आपके ब्रेन सेल्स के लिए भी बेहद जरूरी है। डॉक्टर की माने तो रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक सोना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लेकिन कम से कम आप ज्यादा 11:30 बजे तक सोने की कोशिश करें।

Health Tips में ब्रेकफास्ट को लेकर ना करें ये गलती

डॉक्टर का कहना है कि ब्रेकफास्ट छोड़ने से भी आपको परहेज करने की जरूरत होती है क्योंकि यह सर दर्द के साथ-साथ Migraine का दर्द और आपकी इम्यूनिटी को भी कम कर सकता है। बच्चों के लिए भी इस बात का खास ख्याल रखें कि स्कूल जाने से पहले उन्हें ब्रेकफास्ट जरूर करवाए। इससे इन्फेक्शन का खतरा पैदा कर सकता है अगर आप खाली पेट घर से बाहर निकलते हैं।

सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल से रहे दूर

Health Tips में डॉक्टर बताती है कि सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हेल्थ टिप्स में डॉक्टर का कहना है कि कम से कम दिन में आप 30 मिनिट वॉक जरूर करें। चाहे आप सुबह करें या शाम इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन आपको 30 मिनट वॉक जरूर करना है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026