---Advertisement---

पैरो में झुंझुनाहट हो या फिर Headache! इन 10 लक्षणों को इग्नोर कर आफत में पड़ सकते हैं आप, AIIMS डॉक्टर ने दी न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की चेतावनी

Health Tips: हेल्थ टिप्स देती हुई एम्स की डॉक्टर प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए उन 10 लक्षणों के बारे में बात करती हुई नजर आई जिसे इग्नोर करने की गलती आप पर भारी पड़ सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2025 5:35 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: पैरों में झुनझुनाहट हो या फिर आंखों से चीजें धुंधली दिखाई देना, सर दर्द हो या फिर कानों में अजीब सी सनसनाहट की आवाज आना। इस सब को हम अक्सर इग्नोर करने की गलती करते हैं लेकिन समय रहते अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए तो यह आपके लिए मुसीबत की सबब बन सकती है। ऐसे में AIIMS की डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह बताती हुई नजर आई कि आखिर कब न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क कर लेना जरूरी होता है ताकि परेशानी आगे ना बढ़े। इस दौरान डॉक्टर ने वो 10 लक्षण बताती हुई दिखी है। आइए जानते हैं हेल्थ टिप्स जो हर किसी के जरूरी है

Health Tips में इन 10 लक्षणों को इग्नोर ना करें

प्रियंका सेहरावत हेल्थ टिप्स देती हुई कहती है कि इन लक्षणों को इग्नोर करने की गलती बिल्कुल भी ना करें क्योंकि परेशानी की वजह बन सकती है। ऐसे में आप समय रहते डॉक्टर यानी न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

  • सर का दर्द यानी Headache
  • Spinnig यानी चक्कर आना
  • कानों में सीटी बजाने की आवाज आना (Tingling)
  • विजन इश्यू यानी दिखाई देने में दिक्कत आना या ब्लर नजर आना
  • बोलने में दिक्कत होना (Speech Impairment)
  • मुंह का टेढ़ापन यानी (Paralysis Of Face)
  • बॉडी के एक साइड में वीकनेस होना
  • हथेलियां में झुनझुनाहट रहना या पैरों में झुनझुनाहट
  • गर्दन का दर्द सर्वाइकल की दिक्कत
  • बैक पेन जो बाद में आपके पैरों तक पहुंच गया हो

हेल्थ टिप्स में एम्स डॉक्टर की इन बातों को रखें याद

इसके अलावा Health Tips में डॉक्टर प्रियंका बताती हैं कि रात को सोने में दिक्कत होना हो या चलते समय लड़खड़ा जाना (Impairment In Walking), Forgetfullness कभी कभी चीजें भूलने के बारे में चेतावनी देती हुई डॉक्टर नजर आई। वह कहती है कि ऐसे में आप चीजों को भूल जाते हैं कहीं भी रखकर आपको याद नहीं रहता है। ये छोटी-छोटी चीज अगर आप इग्नोर करते हैं तो इससे बड़ी परेशानी बन सकती है। ऐसे में न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी चीज कभी-कभी भारी बीमारी भी बन सकती है तो ऐसे में सावधान रहे सचेत रहें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026