---Advertisement---

Healthy Hair: अनुष्का शर्मा ने बताया बालों की खूबसूरती का क्या है राज, जानें कैसे सबकी होंगी आप पर निगाहें

Healthy Hair: अगर आप भी लंबे घने और मजबूत बाल चाहते हैं तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा ने इस बारे में क्या कहा जो चर्चा में है और कैसे डाइट को आप हेल्दी बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2026 5:44 अपराह्न

Healthy Hair
Follow Us
---Advertisement---

Healthy Hair: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन लाइमलाइट में लगातार बनी रहती है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से जब एक दफा यह पूछा जाता है कि हेल्दी हेयर के लिए डाइट किस कदर महत्वपूर्ण है। इस पर अनुष्का कहती हैं डाइट बहुत ज्यादा जरूरी है। आप क्या खा रहे हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या हैं। ऐसे में हेल्दी हेयर के लिए निश्चित तौर पर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपनी डाइट में किन चीजों का शामिल कर रहे हैं।

Healthy Hair के लिए डाइट में आयरन की होती है जरूरत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahi Kaur (@realignwithmahi)

हेल्दी हेयर के लिए आयरन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।अगर आपके शरीर में आयरन कम है तो चाहकर भी आप अपने बाल को मजबूत नहीं बना सकते हैं। अगर आपको फेरीटिन कम है तो आपके बाल झड़ते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, मेथी, अनार, खजूर और किशमिश का सेवन करना चाहिए।

हेल्दी हेयर के लिए प्रोटीन की भी है जरूरी

अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी है तो आपको यह जानकार होगी कि आपका बाल कभी भी घना नहीं हो सकता है क्योंकि आपके बाल में 95% कैरोटीन होते हैं। आप अपनी डाइट में दाल, पनीर, टोफू, स्प्राउट्स और मिलेट्स का सेवन कर सकते हैं।

हेयर ग्रोथ के लिए जिंक का सेवन है जरूरी

हेयर ग्रोथ के लिए आपको जिंक की जरूरत होती है और ऐसे में बादाम, अखरोट, काजू, पंपकिन सीड्स, पी नट्स और सनफ्लावर सीड्स आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

हेल्दी हेयर के लिए विटामिन डी का है अपना महत्त्व

हेल्दी हेयर की बात करें तो अगर आपकी डाइट में विटामिन डी की कमी है तो आपके बाल ठीक नहीं रह सकते हैं। ऐसे में घी, बटर, मछली, एग यॉल्क, मशरूम के साथ-साथ मॉर्निंग सनलाइट की जरूरत होती है।

विटामिन B12 की कमी भी हेयर ग्रोथ के लिए है खतरा

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होगी तो आपके बाल ज्यादा झड़ेगे। ऐसे में दूध, दही, पनीर, चीज, अंडे और चिकन का सेवन करने से बाल कम टूटेंगे।

ऐसे में अनुष्का शर्मा की तरह आप भी बालों के लिए अपनी डाइट का ध्यान रखें क्योंकि सिर्फ डाइट से आप इसे काफी हद तक सुधार सकते हैं। अगर आप लंबे घने और मजबूत बाल चाहते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skin Care

मार्च 2, 2026

US F 15

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Elvish Yadav

मार्च 2, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026