---Advertisement---

Holi 2023: कभी देखी है आपने इन जगहों की होली, बेहद खास और अनोखे अंदाज में होती है रंगों की बारिश

Holi 2023: रंगों का त्यौहार होली पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता हैं लेकिन कुछ जगहों पर इस फेस्टिवल को देखना किसी सपने से कम नहीं हैं। यहां की होली देशभर में प्रचलित है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2023 8:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023: हिंदू धर्म में होली के त्यौहार का महत्व काफी अधिक है। हर जगह की होली की अलग-अलग विशेषताएं हैं और लोग इसे काफी हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस पर्व को कई जगह पर काफी शानदार तरीके से मनाया जाता है और यह वहां की खासियत है। लोग होली को एन्जॉय करने के लिए दूर-दूर से वहां पहुंचते हैं और यहां के रंगों में रंग जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी यहां की होली की तस्वीरें काफी वायरल होती है। आप भी इस होली इन जगहों पर जाकर लुत्फ उठा सकते हैं। यकीनन आपकी होली यादगार बन जाएगी। आइए जानते हैं भारत में किन जगहों पर होली का त्यौहार होता है खास।

बरसाना की होली

मथुरा कृष्ण जन्मस्थली है और लोग यहां पूजा करने आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां की होली भी काफी खास है। जी हां, बरसाना की होली के नाम से तो आप जरूर वाकिफ होंगे क्योंकि यह यहां काफी खास है। बरसाना और नंद गांव में खेली जाने वाली इस होली के बारे में यह मान्यता है कि कृष्णा राधा संग होली खेलने यहां आए थे। तभी से यह प्रक्रिया जारी है। बरसाना होली में पुरुष कृष्ण बनते हैं तो महिलाएं राधा और फिर महिलाएं पुरुषों को लाठी से मारती है। लट्ठमार होली काफी प्रचलित है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

होला मोहल्ला होली भी है काफी प्रचलन में

आमतौर पर होली में रंगों और गुलालों से खेला जाता है लेकिन पंजाब में होला मोहल्ला होली काफी अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन घुड़ सवारी और तलवार बाजी का आयोजन किया जाता है और लोग काफी एन्जॉय करते हैं। पंजाब में इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया जाता है।

बांके बिहारी मंदिर की होली को आप कर सकते हैं एन्जॉय

बांके बिहारी मंदिर की होली भी काफी अलग है। माना जाता है कि यहां खुद कृष्ण सफेद कपड़े पहनकर आए थे और अपने भक्तों पर गुलाल और फूलों की बारिश की थी। अब यहां के पुजारी भी वहां मौजूद दर्शकों पर गुलाल फेंकते हैं। यहां की होली देखने भी दूर-दूर से लोग आते हैं।

उदयपुर की होली भी है बेहद खास

आप उदयपुर की होली भी देखने जा सकते हैं। यहां होली पर मेवाड़ के राजा अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें रॉयल सिटी पैलेस ले जाते हैं। इस दिन यहां राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यहां बोनफायर से होलीका दहन होती है और यह उल्लास दो दिन देखने को मिलते हैं। इस खास दिन पर लोग राजस्थानी पहनावे में नजर आते हैं।

गोवा की होली में भी है धमाल

गोवा सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि होली सेलिब्रेशन के लिए भी काफी चर्चा में है। पांच दिन तक चलने वाली यहां की होली को सिग्मो-उत्सव कहते हैं। इस दौरान परेड भी निकाला जाता है और सांस्कृतिक कार्कर्मों का आयोजन भी किया जाता है। उत्सव के अंतिम दिन पर रंगों की बारिश होती है और लोग खूब एन्जॉय करते हैं।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026