---Advertisement---

Holi 2026: रंग की वजह से बाल और चेहरे की रौनक ना हो जाए गायब, देश के 10 एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

Holi 2026: होली 2026 के दौरान आपके चेहरे और बाल की रंगत ना खराब हो जाए। इसके लिए आप कुछ खास टिप्स का ध्यान रख सकते हैं। इसे अलग-अलग एक्सपर्ट ने लोगों को दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 25, 2026 5:28 अपराह्न

Holi 2026
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2026: रंगों के खूबसूरत त्योहार होली को लेकर जश्न की शुरुआत हो चुकी हैं। जहां बुधवार 4 मार्च 2026 को रंगों का त्यौहार मनाया जाने वाला है। होली 2026 को लेकर अलग-अलग तैयारी शुरू हो गई है लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी स्किन का इस दौरान कैसे ख्याल रखें। देश के अलग-अलग कोने से एक्सपर्ट द्वारा होली 2026 से पहले के टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसमें बताया गया कि आखिर आप कैसे अपने त्वचा का ध्यान रख सकते हैं और इस दौरान 10 टिप्स से होली 2026 पर आपको फायदा मिल सकता है।

होली के रंग के हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

होली 2026 के दौरान अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि रंग की वजह से आपकी स्किन पर इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे त्वचा में एलर्जी खुजली, जलन, सूखापन और दाने। रंग में कई हानिकारक रसायन तत्व होते हैं जिसकी वजह से आपकी त्वचा से लेकर आंख और बालों तक के लिए यह नुकसानदायक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डर्मेटोलॉजिस्ट और एक्सपर्ट ने किन चीजों का ध्यान रखने के लिए कहा।

Holi 2026 पर ये 10 हैक्स आपके लिए है स्किन और हेयर फ्रेंडली

  1. होली 2026 से पहले स्किन केयर टिप्स की बात करें तो डॉक्टर की माने तो तीन दिन पहले से कोई भी स्किन या पार्लर ट्रीटमेंट जैसे फेशियल को करना बंद दें।
  2. बालों को दाग या उलझने से बचाने के लिए पहले बालों पर तेल या कंडीशनर या हेयर मास्क लगा लें।
  3. नाखूनों को रंग से बचाने के लिए नेल पेंट लगाना अहम बताया गया है।
  4. अपने होठों, पलकों, नाखूनों और सेंसिटिव कोनों पर पेट्रोलियम जेली का उपयोग करें ताकि रंग आपका कुछ न बिगाड़ सके।
  5. स्किन फ्रेंडली रंगोली या नेचुरल रंगों से होली खेलने की सलाह दी जाती है। आप फूलों से भी होली खेल सकते हैं।
  6. होली खेलने के बाद आप क्लींजर से रंग को तुरंत धो सकते हैं इससे आपकी स्किन को एलर्जी नहीं होगी।
  7. होली 2026 पर रंग खेलने के बाद स्क्रीन डैमेज को ठीक करने के लिए बैरियर रिपेयर क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  8. होली खेलने के बाद अगर आपके खुजली और रेसेज हो रहे हैं तो लोशन लगा लें।
  9. रंग खेलने से पहले चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों पर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाकर आप इसका ध्यान रख सकते हैं।
  10. बालों को जुड़े या चोटी में बांध ले इसके साथ ही बालों को बचाने के लिए आप स्कार्फ पहन सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Skin Care

फ़रवरी 25, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 25, 2026

Buxar Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Cervical Cancer

फ़रवरी 25, 2026

Viral Video

फ़रवरी 25, 2026