---Advertisement---

Holi Fashion Tips: होली पर व्हाइट सूट करना है कैरी तो इन बॉलीवुड सेलेब्स को कर सकते हैं फॉलो

होली में व्हाइट आउटफिट पहनने का रिवाज है। मगर महिलाओं को समझ नहीं आता है कि वो किस तरह से व्हाइट ड्रेस कैरी करें। इसलिए हम आपको कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के व्हाइट आउटफिट दिखा रहे हैं, जिसे आप होली में आसानी से कैरी कर सकती हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 7, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi Fashion Tips: होली का त्योहार सभी लोगों के लिए काफी खास होता है। इसकी तैयारी में लोग काफी पहले से जुट जाते हैं और प्लानिंग में लग जाते हैं। वहीं होली के दिन खासतौर पर महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। मगर कंफ्यूजन इस बात का रहता है कि होली के दिन कौन-सा आउटफिट सिलेक्ट करें। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपकी कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं और आपको कुछ आइडिया देने वाले हैं। आप भी इन बॉलीवुड सेलेब्स की तरह होली के दिन व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इससे आपकी लुक में चार-चांद लग सकता है। तो आइए जानते हैं।

अनुष्का शर्मा की तरह कैरी करें अनारकली सूट

आप होली के दिन व्हाइट अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। इतना हो नहीं, इस सूट के साथ आप चांद बाली या झुमके भी पहन सकती हैं। इससे आप महफिल एवं घर में कहर बरपाती नजर आएंगी।

सिल्वर वर्क के साथ लें मौनी रॉय से इंस्पिरेशन

अगर आप होली में बेहद खूबसूरत दिखना चाहती हैं और अपने खास लुक से सबको सभी के दिलों पर राज करना चाहती हैं तो आप सिल्वर वर्क के साथ व्हाइट ड्रेस कैरी करें। इसमें आप बिजलियां गिराती नजर आएंगी। वहीं इसपर चोकर और झुमका भी खूब जचेगा।

Also Read: Holi 2023 पर इन बातों का खास ध्यान रखें नव विवाहिता, वरना सुख समृद्धि के साथ खतरे में पड़ सकती है शादी-शुदा जिंदगी

आलिया भट्ट की तरह कैरी करें प्लाजो सूट

अगर आपको होली पार्टी में जाना है और आप ये डिसाइड नहीं कर पा रही हैं कि आपको क्या कैरी करना है तो आप स्लीवलेस प्लाजो सूट कैरी कर सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी। वहीं ये आपको बेहद एलिगेंट लुक देगा। इसे आप ऑफिस होली पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। इसपर ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां और झुमके पहन सकती हैं।

तारा सुतारिया की तरह सिंपल लुक करें कैरी

कई बार महिलाएं सिंपल लुक में ही खूबसूरती बिखेर देती हैं। आप भी व्हाइट सिंपल सूट में बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं ये होली के आउटफिट के लिए भी काफी बेहतर है। ये आपको काफी बेस्ट लुक देगा। इसपर आप ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026