---Advertisement---

Homemade Curd: घर पर कैसे जमाएं हलवाई से भी अच्छा दही, करें इन सिंपल स्टेप को फॉलो

Homemade Curd: दही खाना हर किसी को पसंद है। मगर एक अच्छी क्वालिटी की दही जमाना काफी मुश्किल काम होता है। अच्छी दही जमाना कोई खेल नहीं है। अगर आपको इसकी सही ट्रिक नहीं आती तो आप अच्छी क्वालिटी की दही जमा नहीं पाएंगे। आपने कई बार हलवाइयों के हाथों से जमी दही खाई होगी। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 17, 2023 7:03 अपराह्न

curd
Follow Us
---Advertisement---

Homemade Curd: दही खाना हर किसी को पसंद है। मगर एक अच्छी क्वालिटी की दही जमाना काफी मुश्किल काम होता है। अच्छी दही जमाना कोई खेल नहीं है। अगर आपको इसकी सही ट्रिक नहीं आती तो आप अच्छी क्वालिटी की दही जमा नहीं पाएंगे। आपने कई बार हलवाइयों के हाथों से जमी दही खाई होगी। उनकी दही काफीअच्छी और गाढ़ी होती है। यदि आप भी अपने घर पर हलवाई के जैसी अच्छी क्वालिटी की दही जमाना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल में बताई जाने वाले सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो चलिए जानते है कैसे घर पर जमाए स्वादिष्ट और गाढ़ी दही।

अच्छी क्वालिटी की दही ज़माने के सिंपल स्टेप्स

यदि आप अच्छी दही जमाना चाहते है तो सबसे पहले आपको दूध को अच्छे से उबालना होगा। दूध को अच्छे से और काफी देर तक उबालें। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो उसे आपको एक स्टील के बर्तन में छानकर रख लेना है। यह बात आपको ध्यान में रखनी होगी की दूध को आप किसी सफ़ेद कपड़े से छाने ताकि कपड़े का कलर ना छूटे। कलर छूटने से दूध का रंग बदल जाएगा।

अब उस दूध को आप थोड़ी देर फेंटे। दूध को तब तक फेंटना है जबतक की वह ठंडा ना हो जाए। फेटने से दूध पर मलाई अच्छी जमेगी। इसके बात दूध को एक बर्तन में रख लें। दही के जमावन के लिए आप हमेशा ताजी और गाढ़ी दही का इस्तमाल करें। इससे दही अच्छी जमेगी। आपको जिस बर्तन में दही जमाना है उसके निचे कपड़ा रख ले। अब दूध में जमावन डालें। इस बात पर आप विशेष ध्यान रखें की जमावन को एक जगह नहीं बल्कि तीन,चार जगह डालना है।

जमावन डालने के बाद आप किसी बर्तन से दही वाले बर्तन को ढक दें। दही को अच्छे से ढकने के बाद आपको बर्तन को हिलाना नहीं है। यदि बर्तन हिल जाएगा तो दही अच्छे से नहीं जम पाएगी। फिर उस बर्तन को आपको 6 से 7 घंटे के लिए छोड़ देना है। अगर ठंड का मौसम है तो दही को जमने में और अधिक समय लग सकता है। जब दही अच्छे से जम जाए तो उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। यदि आप बताए गए Curd Recipe को सही से फॉलो करेंगे तो आप घर पर ही हलवाई की तरह अच्छी और टेस्टी दही जमा सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026