---Advertisement---

Homemade keratin Shampoo: इस तीज बालों को रखना है पार्लर जैसा खिला-खिला तो घर पर बनाएं खास शैम्पू, रुखेपन से मिलेगा तुरंत छुटकारा!

Homemade keratin Shampoo: ऐसा कहा जाता है की लड़कियों की खूबसूरती उनके बालों में होती है। आपने कई लड़कियों के खूबसूरत,घने और काफी लंबे बाल देखे होंगे। मगर बालों की खूबसूरती को बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है। कभी-कभी बालों का सही से ध्यान न रख पाने की वजह से हमारे बाल बेहद बेजान और ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 16, 2023 4:58 अपराह्न

homemade keratin shampoo
Follow Us
---Advertisement---

Homemade keratin Shampoo: ऐसा कहा जाता है की लड़कियों की खूबसूरती उनके बालों में होती है। आपने कई लड़कियों के खूबसूरत,घने और काफी लंबे बाल देखे होंगे। मगर बालों की खूबसूरती को बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है। कभी-कभी बालों का सही से ध्यान न रख पाने की वजह से हमारे बाल बेहद बेजान और रूखे हो जाते है। बेजान बालों में चमक लाने के लिए कई बार लड़कियों को आपने Keratin ट्रीटमेंट करवाते हुए भी देखा होगा।

मगर Keratin ट्रीटमेंट करवाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए हमे काफी पैसा भी खर्च करना पड़ता है। इतना ही नहीं कभी-कभी अपने बालों पर इतना ज्यादा केमिकल का इस्तमाल करना भी अच्छा नहीं होता है। बाजार में कई keratin Shampoo भी मजूद है मगर इसमें भी केमिकल होते ही है।

यदि हम आपको बताए की आप अपने घर पर कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर Keratin Shampoo बना सकते है। जी हाँ,आपने बिल्कुल सही सुना आप Homemade keratin Shampoo बना सकते है। अगर आपका बाल स्वस्थ और सुंदर होता है तो हम बड़ी आसानी से कोई भी अच्छी सी हेयरस्टाइल बना सकते है।

अगर इस हरियाली तीज आप भी कुछ अलग हेयर स्टाइल बनाना चाहती है तो यह बेहद जरुरी है की आप अपने बालों को स्वस्थ बनाए। स्वस्थ बालों में ही आप कुछ अच्छा स्टाइल कर पाएगी। बाल को स्वस्थ और चमकदार बनाने वाले keratin युक्त शैंपू कैसे बनाए आज हम आपको बताएंगे। तो चलिए जानते है आसान स्टेप्स को फॉलो कर कैसे घर पर बनाए Keratin शैंपू। इससे आप प्राकृतिक तरीके से बालों को स्वस्थ और सुन्दर बना सकते है।

Homemade Keratin Shampoo बनाए की सामग्री

इस शैंपू को बनाने के लिए आपको चाहिए एक चौथाई कप नारियल का दूध, आधा कप कैस्टिल साबुन,आधा कप पानी,एक तिहाई कप बेबी शैम्पू,और एक चम्मच विटामिन-ई।

कैसे बनाये शैम्पू

इस शैम्पू को बनाने के लिए एक कटोरी में नारियल के दूध के साथ ऊपर बताई गई सामग्री को अच्छे से मिला दें। फिर उस सामग्री को एक डब्बे में बंद कर के रख ले। जिस दिन आपको बाल धोना हो उस दिन आप आपने बाल में इसे लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें और फिर उसे पानी से धो ले। एक दो वाश के बाद आपको अपने बालों पर इस होममेड केरेटिन शैम्पू का असर देखने को मिलेगा। यह शैम्पू आपके बेजान बालों में चमक लगएगा। और बालों को स्वस्थ भी बनाएगा। ऐसे ही खास hair care tips के लिए हमारी आर्टिकल जरूर पढ़ें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026