---Advertisement---

Immune System: इम्यूनिटी को इन 6 तरीकों से करें स्ट्रांग, बीमार पड़ने का खतरा भी होगा कम

Immune System: इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ सुधार कर सकते हैं और जरूरी है कि आप धूम्रपान से परहेज करें और स्ट्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कह दें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2024 5:32 अपराह्न

Immune System
Follow Us
---Advertisement---

Immune System: शरीर को हैप्पी और हेल्दी बनाए रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है ताकि हम किसी भी बीमारी से लड़ सके। कमजोर इम्यून सिस्टम होने की वजह से आप अक्सर बीमार रहते हैं और ऐसे में आपको सर्दी, जुकाम और अन्य इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करें और इसके लिए लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करें। आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। इसके फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे और इसकी वजह से आपको कई रोगों से सुरक्षा भी मिलेगी।

डाइट पर दें ध्यान

इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। खानपान में साग- सब्जियां और विशेष कर फलों का सेवन करें। दही दूध आदि को खाने से भी आपको संतुलित आहार मिलेंगे और आप अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग कर सकेंगे।

जरूरी है हर पोषक तत्व

इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ फाइबर को जोड़ें ताकि इम्यूनिटी कम होने के बावजूद आप बीमारियों से लड़ सके क्योंकि यही आपको इंफेक्शन से लड़ने के लिए मदद कर सकता है।

नींद भी है जरूरी

अगर आप खराब लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप अपने स्लीपिंग पैटर्न को बदल ले। अक्सर मोबाइल फोन और अन्य स्क्रीन का इस्तेमाल आप देर रात तक करते हैं तो जरूरी है इस पर ध्यान देने की। आप कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद ले। इससे आपकी इम्युनिटी पावर खुद-ब-खुद बढ़ेगी।

एक्सरसाइज भी है ऑप्शन

यह सच है कि इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए आप अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल करें। हर दिन कम से कम 30 मिनट का एक्सरसाइज, योगासन और मेडिटेशन करने से आपके इम्यून सिस्टम बढ़ेंगे और आपको इसका असर भी जल्द देखने को मिलेगा।

धूम्रपान से करें परहेज

सर्दी और खांसी भी इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण होते हैं और ऐसे में आप जहां तक हो सके धूम्रपान से परहेज करें क्योंकि यह आपकी इम्यूनिटी को कम कर देता है। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में यह सुधार करने की भी जरूरत है। ऐसे लोग जो धूम्रपान करते हैं उनकी इम्यूनिटी खुद खराब हो जाती है।

स्ट्रेस को कह दें बाय

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर किसी न किसी बात की टेंशन लेते हैं और यही वजह है कि उन्हें अक्सर स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। कभी ऑफिस का टेंशन तो कभी घर की परेशानी से आए दिन लोग स्ट्रेसफुल रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आपकी इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026