---Advertisement---

Independence Day 2023: ये पारंपरिक आउटफ़िट्स पहनकर लड़के मनाएँ आज़ादी का जश्न, लुक बनेगा फ़ैशनेबल

Independence Day 2023: हर साल 15 अगस्त का दिन पूरे भारत में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। रक्षाबंधन, तीज और बाक़ी सभी त्योहारों की तरह ही लोग स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ भी पहले से ही करने लगते हैं। इस दिन ऑफिसों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में सबसे मुश्किल काम होता ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 14, 2023 12:10 पूर्वाह्न

Independence Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: हर साल 15 अगस्त का दिन पूरे भारत में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। रक्षाबंधन, तीज और बाक़ी सभी त्योहारों की तरह ही लोग स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ भी पहले से ही करने लगते हैं। इस दिन ऑफिसों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में सबसे मुश्किल काम होता है अपने लिए एक बेस्ट पारंपरिक आउटफ़िट चुनना। लड़कियों के मामले में ऐसा करना थोड़ा आसान होता है क्योंकि उनके पास अपना आउटफ़िट चुनने के लिए कई विकल्प होते हैं। मगर लड़कों के मामले में यह थोड़ा मुश्किल होता है। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए ऐसे पारंपरिक आउटफ़िट्स लेकर आए हैं जो आज़ादी के जश्न को और फ़ैशनेबल बना देगा। 

नेहरू जैकेट 

नेहरू जैकेट एक ऐसा विकल्प है जो किसी भी आउटफ़िट के साथ पेयर करने पर उसे एक ख़ास लुक देता है। अगर आप भी नेहरू जैकेट के फ़ैन हैं तो इस बात स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर अपने बेसिक कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। यह लुक देखने में बहुत फ़ैशनेबल लगता है और आजकल काफी ट्रेंड में भी चल रहा है। 

खादी का कुर्ता  

स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप सफ़ेद रंग के कुर्ता-पायजामा के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप इस बार खादी का कुर्ता पहन सकते हैं। इसके लिए आप हरा, केसरिया या फिर ऑफ़ व्हाइट रंग के कुर्ता चुन सकते हैं। यह आपके लुक को सबसे अलग और पारंपरिक बनाएगा। आप चाहें तो इसे किसी जिम या फिर पायजामे के साथ पेयर कर सकते हैं। 

धोती-कुर्ता

धोती-कुर्ता भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। अगर आप इस बार एक पारंपरिक और सांस्कृतिक आउटफ़िट पहनने का सोच रहे हैं तो धोती-कुर्ता आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे पहनकर आप फ़ैशनेबल तो लगेंगे ही साथ ही यह आपको एक सांस्कृतिक लुक भी देगा। आप चाहें तो अपने किसी भी पसंदीदा रंग का धोती-कुर्ता पहनकर अपने लुक के साथ एक्पेरीमेंट कर सकते हैं।

मैंडरिन कॉलर शर्ट

मैंडरिन कॉलर शर्ट्स इन दिनों लड़कों के बीच काफ़ी पॉपुलर हैं। इन नेहरू कॉलर शर्ट्स और चाइनीज़ स्टाइल शर्ट्स भी कहा जाता। यह शॉर्ट्स देखने में बाक़ी शर्टों की तरह ही होती है लेकिन इनका कॉलर कुर्ते के स्टाइल का होता है। अगर आपको एथनिक आउटफ़िट पहने बिना ही एक पारंपरिक लुक चाहिए तो आप भी इस तरह की शर्ट्स पहन सकते हैं। इसके लिए कॉटन या लिनिन फ़ैब्रिक की शर्टें बेस्ट रहती हैं।

जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता 

इस बार अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न लोग ट्राय करने की सोच रहे हैं तो आप जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता पहनने का विकल्प चुन सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से कोई सादा या प्रिंटेड कुर्ता पहन सकते हैं। यह आपको एक स्मार्ट और स्टाइलिश लुक देगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026