---Advertisement---

Indian Famous Beaches: भारत में इन जगहों पर जाकर भूल जाएंगे विदेश, sunset view और कूल नाइटलाइफ का ले सकते हैं आनंद

Indian Famous Beaches: भारत एक खूबसूरत देश है। यहां पहाड़ों से लेकर नदियां, झीलें, समुद्र आदि खूबसूरती देखने को मिल जाती है। अगर आप समुद्री तट पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत समुद्री तट हैं। इन जगहों ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 3, 2023 1:11 अपराह्न

Indian Famous Beaches
Follow Us
---Advertisement---

Indian Famous Beaches: भारत एक खूबसूरत देश है। यहां पहाड़ों से लेकर नदियां, झीलें, समुद्र आदि खूबसूरती देखने को मिल जाती है। अगर आप समुद्री तट पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत समुद्री तट हैं। इन जगहों पर दूर दूर तक फैला नीला गहरा समुद्र आपके मन को लुभा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ भारतीय समुद्री तट के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए ले चलते हैं आपको इन समुद्रों की तरफ।

अंडमान निकोबार है बेहतर बीच

अगर आपका बजट अच्छा है तो आप अंडमान निकोबार द्वीपसमूह जा सकते हैं। यहाँ के सुंदर हैवलॉक द्वीप में बड़ा राधानगर बीच अंडमान द्वीपसमूह का एक जाना माना बीच है। ये समुद्र तट सफेद रेत से ढका हुआ है। यह उष्णकटिबंधीय जंगलों से घिरा हुआ है। यहां आप अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर आप ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो आपको यहां पर कई तरह के ऑप्शन मिल जायेंगे। यहां लोग खासकर सूर्यास्त का नजारा देखने आते हैं। अगर आप यहां जा रहे हैं तो आपको सूर्यास्त जरूर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: HOLIDAY PACKAGE बुक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जान लें ये खास बातें वरना छुट्टियां हो जाएंगी बर्बाद

घूम सकते हैं गोवा का बागा बीच

अगर आप गोवा जा रहे हैं तो आपको बागा बीच जरूर जाना चाहिए। यहां आप सुंदर समुद्र तट, आकर्षक झोपड़ियां देख सकते हैं। यह बीच नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है। यह जगह गोवा की राजधानी पंजिम से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है। आप यहां पर जेट स्की, बनाना राइड, बंपर राइड, पैरासेलिंग जैसे फेमस वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

उड़ीसा का पुरी बीच भी है जबरदस्त

अगर आप उड़ीसा जाएं तो पूरी जरूर जाएं। यह एक धार्मिक स्थल है। यहां भगवान जगन्नाथ का प्राचीन मन्दिर है। इसे देखने दूर देशों से भी लोग आते हैं। इसके अलावा पुरी को समुद्री बीच का घर माना जाता है। शाम के समय इस समुद्र तट पर ऊंट और घोड़े की सवारी भी की जाती है। यहां आप समुद्र तट के किनारे लगे स्टॉल से शॉपिंग कर सकते हैं। यहां हथकरघा और कलाकृतियों से जुड़ी बहुत सी चीजें खरीदी जा सकती हैं।

केरल का लाइटहाउस बीच है मनमोहक

साउथ इंडिया समुद्र के लिए भी जाना जाता है। यहां केरल एक खूबसूरत जगह है। उष्णकटिबंधीय मालाबार तट पर लाइटहाऊस बीच कोवलम है। यह एक सुंदर सफेद रेत का तट है। इस जगह का नाम विंझिजम लाइटहाउस से मिलता जुलता है। आप घुमावदार सीढ़ियों पर चढ़कर प्रकाशस्तंभ के ऊपर जा सकते हैं। जो लोग सीढियां नहीं चढ़ सकते उनके लिए लिफ्ट की फैसिलिटी भी मौजूद है। लाइटहाउस व्यूपोइंट बीच पर नीले पानी का नजारा आपके दिल को जीत लेगा।

जा सकते हैं ओम बीच कर्नाटक

कर्नाटक का गोकर्ण शहर को मंदिरों का शहर कहा जाता है। गोकर्ण में ही सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट ओम बीच है। ओम शब्द हिंदुओं का सबसे पवित्र शब्द है। ओम बीच रेतीला समुद्री बीच है। इस बीच पर कई जगह चट्टानी भूमि भी है। यह हर तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। यह अरब सागर का शानदार नजारा पेश करता है। यहां पर आप पैरासेलिंग, सर्फिंग जैसी वाटर एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

Also Read- Chanakya Niti: ऐसी महिलाएं पति और परिवार के लिए होती हैं भाग्यशाली, क्या आप में हैं ये गुण?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026