---Advertisement---

Kiss Day 2026: 30 से ज्यादा फेशियल मसल्स का होता है किस करने में इस्तेमाल, जानें पार्टनर पर प्यार लुटाने से पहले मिथ और सच्चाई

Kiss Day 2026: किस डे 2026 पर पार्टनर को प्यार लुटाने से पहले जान लें कि आखिर क्या होते हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स और क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स जो आपके लिए खतरे की घंटी बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Kiss Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

Kiss Day 2026: 14 फरवरी को प्यार करने वालों का त्यौहार मनाया जाता है जी हां हम बात कर रहे हैं वैलेंटाइन डे की जिससे एक दिन पहले 13 फरवरी को किस डे मनाया जाएगा। क्या आपको पता है कि स्वास्थ्य के हिसाब से किस करने के अपने फायदे होते हैं लेकिन बिना सोचे समझे किस डे 2026 पर अपने पार्टनर पर प्यार लुटाने से पहले इसको लेकर सच्चाई और बनी बनाई बातों पर भरोसा ना करें। आइए जानते हैं डॉक्टर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में क्या कहा गया जो निश्चित तौर पर किस डे 2026 के लिए आपकी मुश्किलें कम कर सकता है।

Kiss Day 2026 पर जानें कैसे किस है हार्ट के लिए एक्सरसाइज

डॉ हेमंत शर्मा ने यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि किसिंग के पीछे का साइंस क्या है। इस दौरान वह कहते हैं कि किस करने से आपकी बॉडी में डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जो आपको एंटी डिप्रेसेंट की तरह काम करेगा। इसकी वजह से आपका हार्ट रेट बढ़ता है क्योंकि सिंपैथेटिक एक्टिवेशन होता है नर्वस सिस्टम में। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि किस करने से रेस्पिरेट्री रेट बढ़ता है। माइल्ड एक्सरसाइज की तरह यह आपके लिए काम कर सकता है।

जानें स्किन से लेकर वेट लॉस तक में किस की क्या है सच्चाई

इतना ही नहीं डॉक्टर हेमंत शर्मा के मुताबिक यह आपके आईजीए इम्यूनोग्लोबुलीन रिलीज करता है। सलाइवा एक्सचेंज होता है और इसकी वजह से एंटीबॉडी आपका अच्छा होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह 2 से 6 कैलोरी बर्न करने में भी कारगर होता है हालांकि वेट लॉस के लिए यह काफी कम है। इस दौरान 30 से ज्यादा फेशियल मसल्स इस्तेमाल किया जाता है जो निश्चित तौर पर एक एक्सरसाइज है। यह आपके फेशियल ब्लड फ्लो को इंप्रूव करता है तो स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

किस डे 2026 पर ना करें ये गलती

किस डे 2026 पर इन हेल्थ बेनिफिट्स को बताते हुए डॉक्टर हेमंत शर्मा ने यह भी कहा कि जब आपका पार्टनर तैयार हो तो आप किस कर सकते हैं। यह हेल्दी होता है लेकिन इन्फेक्शन के केस में इसे करने से परहेज करें। ऐसे में मिथ और सच्चाई जान लेने के बाद ही अपने पार्टनर को किस करें क्योंकि इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

ऐसे में किस डे 2026 पर डॉक्टर द्वारा कही गई बातों को ध्यान में रखकर ही पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026