---Advertisement---

Lip Care Tips: सर्दियों में पिंक लिप्स के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लें टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा गजब का असर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कुछ लिप केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर पर ही एप्लाई करके अपने लिप्स को गुलाबी, सॉफ्ट और पहले की तरह खूबसूरत बना सकते हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 28, 2023 6:48 अपराह्न

Lips Care Tips:
Follow Us
---Advertisement---

Lip Care Tips: बॉलिवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं, अदाकरा बिजी शेड्यूल के बीच भी अपने स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना नहीं भूलती हैं. स्किन के साथ लिप्स की भी प्रोपर केयर करती हैं जिस वजह से उनके लिप्स काफी नेचुरल लगते हैं. कई बार होटों की प्रोपर केयर न करने के चलते हमारे होट अपना नेचुरल निखार खोकर काले पड़ने लगते हैं साथ ही इनकी पपड़ी भी छूटने लगती है. इस परेशानी को समझते हुए आज एक्ट्रेस आलिया भट्ट के कुछ लिप केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर पर ही एप्लाई करके अपने लिप्स को गुलाबी, सॉफ्ट और पहले की तरह खूबसूरत बना सकते हैं.

इसलिए देखभाल है जरूरी

आंखों के बाद लिप्स को चेहरे का सेंटर प्वाइंट कहा जा सकता है, जिनकी समय-समय पर देखभाल करना काफी जरूरी होता है. गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल, कैफीन का ज्यादा सेवन और गलत लाइफस्टाइल को फॉलो करने से होट तेजी से चमक खोकर काले होने लगते हैं, इसके लिए कुछ स्टेप्स इस तरह से हैं.

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का लिप केयर रूटीन

स्टेप 1 स्क्रब करें

हमारे चेहरे की तरह लिप्स पर भी डेड स्किन की परत जमा होने लगती है जोकि उनका ग्लो छीन लेती है ऐसे में कुछ समय के बाद इन्हें स्क्रब करना भी जरूरी है. होटों को स्क्रब करने के लिए नींबू और ब्राउन शुगर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ब्राउन शुगर में लेमन की कुछ बूंदे मिलाकर इससे होटों पर अच्छे से मसाज कर सकते हैं.

स्टेप 2 एलोवेरा जेल से मसाज

एलोवेरा जेल मसाज के लिए काफी अच्छा माना जाता है, कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल होता है. केवल ऐलोवेरा जेल लेकर होटों पर इससे अच्छे से मसाज करें इसको यूंही लगा रहने दें और 10 मिनट के बाद साफ पानी से हटा दें.

स्टेप 3 चुकुंदर और अनार का फेशियल

चुकुंदर और अनार दोनों ही रंग में लाल होते हैं, इन्हें कद्दू कस करके रस निकाल लें और फिर इसमें क्रीम मिलाकर होटों पर अप्लाई करें, इसे लगाने से न केवल होट सॉफ्ट और सिल्की हो जाते हैं बल्कि उनका खोयी हुई लालिमा भी वापिस आने लगती है।

स्टेप 4 शहद नींबू का मास्क

लिप मास्क में शहद और नींबू ठीक रहता है जो सर्दियों में लगभग सभी स्किन को सूट करता है. एक चम्मच शहद में कुछ नींबू की बूंदे मिलाकर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर साफ कर लें.

स्टेप 5 मॉइश्चराइज

हर स्टेप को फॉलो करने के बाद सबसे जरूरी स्टेप आती है इसे स्किप नहीं करना चाहिए. नारियल तेल या फिर अपने फेवरेट लिप बान से लिप्स को मॉइश्चराइज करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026