---Advertisement---

बारिश में बनाएं दाल से बने चटपटे Masala Vada, टेस्ट और पोषण दोनों से हैं भरपूर , झटपट Recipe ऐसे करें तैयार

Masala Dal Vada Recipe: इस मानसून सीजन में घर पर करें ट्राई दाल से बने मसाले वड़े। चाय के साथ उठाएं इस टेस्टी स्नैक्स का स्वाद।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 7, 2023 7:30 पूर्वाह्न

Masala Dal Vada Recipe
Follow Us
---Advertisement---

Masala Dal Vada Recipe: बारिश के मौसम में हर किसी को गर्म -गर्म चाय पीना अच्छा लगता है। इस सुहाने का आनंद लेने के लिए लोग अभी चाय के साथ ब्रेड पकौड़े, पकौड़े तो कभी समोसे खाना पसंद करते हैं‌। लेकिन आज इस आर्टिकल में आपको इन सबके अलावा एक स्पेशल डिश के बारे में बताया जाएगा, जिसे चाय के साथ खाने में इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है। आज आपको दालों की मदद से मसाला वड़ा बनाने की सरल विधि के बारे में बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सब्जियों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, बिना टमाटर के घर पर बनाएं ये चटपटी रेसिपी

मसाला वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामान

2 कटोरी चना दाल
1 चम्मच आटा चावल का
3 बारीक कटे हुए प्याज
1 चम्मच पिसा हुआ अदरक
तेल‌ फ्राई करने के लिए
3-4 लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच जीरा और हल्दी
कटा हुआ हरा धनिया
1 चुटकी हींग
2 चम्मच सौंफ के बीज

मसाला दाल वड़ा बनाने की रेसिपी

दाल के वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को साफ पानी में धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें। उसके बाद इसे भीगी हुई दाल को सूखी लाल मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर, सौंफ, अदरक आदि मिलाकर थोड़ा मोटा पेस्ट रेडी करें। अब इस रेडी पेस्ट को एक बाउल में डालें और उसमें नमक, चावल‌ का आटा, कटे हुए प्याज और धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब एक कड़ाही या फ्राइंग पैन में तेल डालें और उसे अच्छे से गर्म होने दें।अब रेडी हुए बैटर को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर वड़े के आकार की शेप देनी हैं और इसे अच्छे से तलना है। वड़ो का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे तेल से अलग कर देना है । फिर आप इसे गर्मा -गर्म चाय के साथ खाकर इस बारिश वाले मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में रहकर अब कार से ही कर सकेंगे थाईलैंड का सफर, जानें Kolkata-Bangkok Highway की खासियतें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026