---Advertisement---

Mehndi Design: इस रक्षाबंधन पर लगाएं ट्रेंडी मेहंदी के डिजाइन, खूबसूरत हाथों को देखते ही रह जाएंगे लोग

Mehendi Design: इस साल आने वाली राखी पर कंगन, फूल और मंडला जैसी मेहंदी के डिजाइनस को अपने हाथों पर लगाकर बढ़ाए हाथों की सुंदरता।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 28, 2023 1:16 अपराह्न | Updated: अगस्त 6, 2023 11:11 अपराह्न

Mehndi Design
Follow Us
---Advertisement---

Mehendi Design: अगले महीने अगस्त में कई सारे तीज-त्योहार आने वाले हैं। रक्षा बंधन भी उन त्योहारों में से एक है। हर कोई रक्षा बंधन का इंतजार काफी उत्साह से करता है। राखी के इस खास मौके पर लड़कियों को सजने सवरने का बहुत शौक होता है। कई लोगों ने तो अभी से ही राखी की तैयारियां करनी शुरु कर दी हैं। रक्षा बंधन के दिन मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। हाथों पर लगने वाली मेंहदी को लेकर महिलाएं बहुत कंफ्यूजन में रहती है कि वह किस प्रकार के ट्रेंडी और फैशन वाले मेंहदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगाएं। अगर आप भी इन मेंहदी के डिजाइनस को लकेर बहुत परेशानी में हो, तो आज इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इस आर्टिकल की मदद से आपको कुछ ऐसे ही ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन के बारे में बताया जाएगा।

मंडला मेहंदी डिजाइन

आजकल मंडला मेहंदी डिजाइन का फैशन बहुत ज्यादा चल रहा है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को कॉलेज पढ़ने वाली लड़कियां खूब पसंद करती है। यह डिजाइन दिखने में जितना सिंपल और सौबर लगता है उतना ही इसे बनाना मुश्किल है। इस तरह का मंडला डिजाइन हाथ के उल्टी तरफ लगता है। जिन लोगों को मेहंदी लगना ज्यादा पसंद नहीं है, वह इस तरह के मेहंदी डिजाइन को इस बार की राखी में लगा सकती हैं।

अरैबिक मेहंदी डिजाइन

अरैबिक मेहंदी का डिजाइन महिलाओं के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जिन भी महिलाओं को मेहंदी से पूरे भरे हुए हाथ पसंद नहीं है वह इस तरह की अरैबिक मेहंदी  में केवल बेल को को अपने हाथों में लगा सकते हैं। इस तरह की मेहंदी लगाना काफी आसान है। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत लुक देगा।

फूलों वाली महंदी

अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप अपने हाथों में किस तरह की मेहंदी डिजाइन लगाएं। इसके अलावा आपके पास समय भी बहुत कम है, तो ऐसे में आप फूलों और पत्तियों के डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में बहुत सिंपल होते हैं।

कंगन वाली मेहंदी

आजकल कंगन स्टाइल वाली मेहंदी का काफी स्टाइल चल रहा है। इस तरह की मेंहदी आपके बैक हैंड पर लगी हुई बहुत अच्छी लगती है। मेहंदी का यह डिजाइन कलाई से लगाना शुरू किया जाता है। यह मेहंदी आप बाहर मार्केट में जाकर मेहंदी डिजाइनर्स से भी लगवा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 3, 2026

Skin Care

मार्च 2, 2026

Healthy Hair

मार्च 2, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026