---Advertisement---

Manopause: Blood Pressure से लेकर महिलाओं के दिमाग तक पर पड़ सकता है असर! AIIMS एक्सपर्ट से जानें होने वाले 3 बदलाव और कैसे रखें ख्याल

Manopause: मेनोपॉज के दौरान आपके शरीर में कौन से 3 बदलाव होते हैं जो महिलाओं को जान लेने बेहद जरूरी है। एम्स की एक्सपर्ट से जानिए कैसे आप अपना खास ख्याल रख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 8, 2025 6:02 अपराह्न

Menopause
Follow Us
---Advertisement---

Manopause: मेनोपॉज वह स्थिति जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है और ऐसे में शरीर में कई बदलाव होते हैं। एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने बताया कि आखिर किन-किन बदलाव से महिलाओं को गुजरने पड़ सकते हैं। इस दौरान कैसे आप अपना खास ख्याल रख सकते हैं। Manopause न सिर्फ आपके दिमाग बल्कि ब्लड प्रेशर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट से जानिए 3 स्थिति स्थिति जिनके लिए महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत होती है और कैसे ख्याल रखें।

क्या होता है मेनोपॉज

अगर बात करें Manopause क्या होता है तो बता दे की 45 से 55 की उम्र में हर महिला को इससे गुजरना पड़ता है। जहां मेंसुरेशन साइकिल हमेशा के लिए बंद हो जाती है। हर महीने होने वाले पीरियड महिलाओं को नहीं आते हैं लेकिन इसके साथ ही शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।

मेनोपॉज के दौरान क्या हो सकते हैं 3 बदलाव

दिमाग पर पड़ता है असर

एम्स एक्सपर्ट महिलाओं के दिमाग में होने वाले बदलाव का भी जिक्र करती हुई नजर आई। वह कहती है कि न्यूरोलॉजिकल चेंज की वजह से इनसोम्निया, एंजायटी, टेंशन टाइप हेडेक आपको हो सकते हैं। आपको सोने में दिक्कत हो सकती है और आपको नींद ना आए। लोगों से चिढ़ भी आ सकती है।

बोन हेल्थ पर भी पड़ता है इसका असर

Manopause में एस्ट्रोजन लेवल काफी कम हो जाता है जिसकी वजह से आपकी हड्डियां जो बन रही थी वह अब कम हो गया है। ऐसे में बोन फ्रैक्चर होने के भी चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

खून की नलियों में भी होते हैं बदलाव

एम्स की डॉक्टर बताती हैं कि हारमोंस में बदलाव होने की वजह से खून की नलियों में भी बदलाव होते हैं जिसकी वजह से आपको हॉट फ्लैशेस, रात में पसीने आना या फिर आपके ब्लड प्रेशर तक पर इसका असर पड़ सकता है।

Manopause में इन चीजों का करें सेवन और रखें अपना ख्याल

ऐसे में आप अपना विटामिन डी और कैल्शियम का ध्यान रखें। आप अपनी गेहूं के आटे में थोड़ा रागी का आटा मिलाकर खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स ले सकते हैं। अगर आपसे दूध नहीं पच रहा है तो इसके अलावा अल्टरनेटिव ऑप्शन में दही और योगर्ट भी है। सोयाबीन, ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026