---Advertisement---

किसी भी फंक्शन में कातिलाना नजर आएंगी आप, Mouni Roy के इस सिंपल और रॉयल लहंगे लुक को करें कॉपी

Mouni Roy: मौनी रॉय किसी भी लुक को कैरी करना बखूबी जानती हैं और वह लेस्टेस्ट लुक से एथनिक गोल दे रही हैं। आप किसी भी वेडिंग फंक्शन में मौनी के इस लुक को कॉपी कर कहर ढा सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2023 2:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में टॉप पर है और आए दिन वेस्टर्न से लेकर इंडियन अटायर में तहलका मचाती हैं। इस बीच मौनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस लुक को फॉलो करने के बाद किसी भी फंक्शन की जान बन जाएंगी। आपकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लोग नहीं थकेंगे और आप पार्टी की जान बन जाएंगी। आइए देखते हैं कैसे आप इस लुक को कर सकती हैं कॉपी।

क्या है ड्रेस में खास

मौनी रॉय के इस लुक की बात करें तो वह एथनिक ड्रेस में कमाल की नजर आ रही हैं। उन्होंने पिच और रेड कलर के लहंगे से अपने इस लुक को खास बनाया है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि किसी भी वेडिंग या फंक्शन के लिए ड्रेस कलर का यह कॉम्बिनेशन परफेक्ट है। इस लहंगे पर एम्ब्रोडरी वर्क की गयी है जो इसे खास टच दे रहा है। जहां ब्लाउज और दुपट्टे का कलर पिच है वहीं लहंगे का कलर रेड है। यह कॉम्बो काफी प्यारा और मौनी इस लुक में काफी जंच रही है। आप भी किसी फंक्शन के लिए इस तरह के लहंगे को खरीद सकती हैं।

मेकअप और एक्सेसरीज को करें कॉपी

आप एम्ब्रोडरी लहंगे के साथ बड़े इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं और यह आपके लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी है। मौनी बालों को ब्रेड हेयर स्टाइल से कम्पलीट किया है और आगे से कर्ल फ्लिक्स निकाली हुई है। यह सच है कि लहंगे के लिए यह हेयरस्टाइल परफेक्ट है और आप भी इस स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। वहीं मेकअप की बात करें तो वह काफी रॉयल और मिनिमल है। उन्होंने डार्क मस्कारा और काजल से इस मेकअप को खास बनाया है। आप भी इस तरह से खूब को तैयार कर सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026