---Advertisement---

सावधान! Mustard Oil के नाम पर कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रहा धोखा, पल भर में चेक करें प्युरिटी

Mustard Oil: कहीं सरसों के तेल के नाम पर आप भी नकली तेल तो नहीं खा रहे हैं जो आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कैसे आप कर सकते हैं शुद्धता की जांच वह भी आसानी से।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2025 5:36 अपराह्न

Mustard Oil
Follow Us
---Advertisement---

Mustard Oil: मस्टर्ड ऑयल जिसे हम बड़े ही चाव से खाते हैं वह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक तो नहीं है क्योंकि सरसों के तेल में मिलावट की खबरें कई दफा आपको हैरान कर जाती है। इस सबके बीच हाल ही में गाजियाबाद में सरसों के तेल में मिलावट की खबर सामने आई जिस पर नकेल कसी गई है। कहीं आपके साथ भी तो यह फ्रॉड नहीं हो रहा है। Mustard Oil के नाम पर फ्रॉड हो रहा था और गाजियाबाद में खाद्य विभाग की छापेमारी के बाद इसका खुलासा हुआ। आप घर बैठे आसानी से मस्टर्ड ऑयल की प्योरिटी की जांच कर सकते हैं।

Mustard oil की वजह से गाजियाबाद में हुई छापेमारी

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गाजियाबाद में Mustard Oil Scam का खुलासा तब हुआ जब एक बुजुर्ग की तबीयत सरसों के तेल के बने हुए खाने से खराब हो गई। ऐसे में खाद्य विभाग की तरफ से छापेमारी हुई और मिलावट की खबर सामने आई। आप भी सरसों के तेल को खाने के समय इसकी प्योरिटी की जांच जरुर करें। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है सिर्फ घर में ही इस एक ट्रिक को आजमा सकते हैं जिस बारे में एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में जानकारी दी है।

इस तरह आसानी से करें Mustard Oil Adulteration

deepakthakranfitness इंस्टाग्राम से शेयर वीडियो में एक्सपर्ट के द्वारा बताया गया है कि आप एक कटोरे में सरसों का तेल और एक में पाम ऑयल लेकर रख लें। इसे फ्रीजर में रखें आप देखिएगा कि पाम आयल जम जाता है जबकि सरसों का तेल लिक्विड होता है। अगर Mustard Oil में मिलावट है तो पाम ऑयल उसमें जमा हो जाएगा। वहीं वीडियो में यह भी कहा गया है कि FSSAI की दिशा निर्देश के बाद मस्टर्ड ऑयल में मिलावट काफी कम हो गई है लेकिन आप इसे घर बैठे जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही डिस्क्लेमर के तौर पर वीडियो में यह भी कहा गया कि लोग सावधानी बरतें और लेवल की जांच जरूर करें। एक्सपर्ट ने इस वीडियो को सिर्फ पर्सनल रिसर्च के आधार पर बनाया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 12, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 12, 2026

Viral Video:

सितम्बर 12, 2026

Elvish Yadav

सितम्बर 12, 2026

Salman Khan

सितम्बर 12, 2026

Gurugram Viral Video

सितम्बर 12, 2026