---Advertisement---

Navratri 2023: सिंदूर खेला के लिए बेस्ट हैं नोरा सहित इन हसीनाओं के बंगाली लुक, पंडाल में दिखेंगी सबसे अलग

Navratri 2023: बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं अपने सिंदूर खेला लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। निश्चित तौर पर ये हसीनाएं अपने लुक से लाइमलाइट बटोर लेती हैं। इस लिस्ट में रानी मुखर्जी से लेकर कई नाम चर्चा में है और यह बात सच है कि उनके फैशन को आप भी ट्राई कर सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2023 6:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2023: बंगाल में सिंदूर खेला का अलग ही महत्व है। इस दिन महिलाएं खास अंदाज में तैयार होकर बंगाली डांस करती हैं। महिलाएं मां के विसर्जन से पहले उन्हें सिंदूर लगाकर उसके बाद आपस में एक दूसरे के गालों पर सिंदूर लगाती है। मां दुर्गा को विदाई देती हैं। बंगाल में सिंदूर खेला का अलग महत्व है। विसर्जन के दौरान बंगाली महिलाएं लक्स की वजह से लाइमलाइट में रहती है। ना सिर्फ बंगाली महिलाएं बल्कि बॉलीवुड की कई दीवा भी अपने लक्स की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही है। ऐसे में सिंदूर खेला के लिए आप बॉलीवुड की कुछ टॉप दीवा के लुक को ट्राई कर सकती हैं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन के फैशन को कैरी करना वाकई काफी खास है। सिंदूर खेला के लिए सुष्मिता का यह लुक परफेक्ट है।जहां तक उनके लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी को अलग स्टाइल से कैरी कर रही हैं। रेड बॉर्डर वाली इस साड़ी लुक को रेड बिंदी और मस्कारा सहित चोकर नेकलेस के साथ स्टाइल करती नजर आई।

जैकलीन फर्नांडीज

सिंदूर खेला के लिए जैकलीन फर्नांडीज का लुक भी काबिले तारीफ है। एक्ट्रेस ने सिंपल व्हाइट और रेड बॉर्डर साड़ी को कैरी कर इसे लाल चूड़ी और चोकर नेक पीस के साथ एक लॉन्ग नेकलेस को भी कैरी कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने लुक को लाल बिंदी से खास टच दे रही है।

काजोल

अगर सिंदूर खेला की बात करें तो काजोल को कैसे भूल सकते हैं। बंगाली एक्ट्रेस काजोल अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का लुक काफी खास है जिसमें व्हाइट साड़ी जिसमें रेड प्रिंट है में नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपने लुक को गॉगल्स के साथ इयररिंग्स और बड़ी बिंदी से कंप्लीट कर रही हैं।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी भी बंगाली लुक्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज देखने लायक है जिसमें वह व्हाइट साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपने लुक को रेड बिंदी और हाथों में भरी चूड़ियों से खास टच दे रही हैं।

नोरा फतेही

अगर आप सिंदूर खेला के मौके पर खास और मॉडर्न नजर आना चाहती हैं तो नोरा फतेही का यह अंदाज देखने लायक है। बंगाली बाला बनी नोरा फतेही व्हाइट सिल्क साड़ी जिसमें रेड बॉर्डर है को कैरी कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मांग टीका सहित डबल लेयर नेकपिस से कंप्लीट करती दिखाई दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026