---Advertisement---

अब Frizzy Hair की वजह से नहीं होगा सेल्फ कॉन्फिडेंस डाउन? आज ही ट्राई करें दही और पाएं इस समस्या से छुटकारा

फ्रिजी हेयर की समस्या से अगर आप भी लंबे समय से परेशान हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दही के इस्तेमाल से मुलायम और चमकदार बाल को वापस पा सकते हैं। दही बालों की चमक के लिए बेहद फायदेमंद है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 4, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Frizzy Hair Problem: अभी के समय में त्वचा और बालों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है। छोटी-छोटी लापरवाही के कारण बेहद समस्या झेलने को मिलता है। इतना ही नहीं, बाल रूखे फ्रिजी और बेजान हो गए हैं तो इससे आत्मविश्वास पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है। इसलिए बालों को मुलायम बनाने के लिए और उसकी चमक को बरकरार रखने के लिए कुछ घरेलू उपायों को करना बहुत जरूरी है। इससे बालों की चमक वापस लौट आती है। इतना ही नहीं, बेजान बालों को पोषण भी मिलता है। इसलिए बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए दही बेहद फायदेमंद और असरदार है। बालों में दही लगाने से बेजान बालों की चमक और मजबूत वापस लौट आती है। तो आइए जानते हैं, बालों को खूबसूरत और मुलायम बनाने के लिए दही का प्रयोग किस तरह से करें।

बालों पर लगाएं सादा दही

बालों की खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए बालों में दही का प्रयोग निश्चित रूप से करें। दही पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इतना ही नहीं, इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद हैं जिससे बालों की चमक बरकरार रखती है। वहीं इससे फ्रिजी हेयर से भी छुटकारा मिलता है।

दही और शहद का करें इस्तेमाल

बालों की खूबसूरती को वापस पाने के लिए दही और शहद का प्रयोग करें। इसके लिए दही और शहद को अच्छे से मिला लें और उसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और मसाज करें। इसके बाद अच्छे से बालों को धो लें। कुछ दिनों तक इस टिप्स को फॉलो करें। कुछ ही समय बाद आपको इसका बेस्ट रिजल्ट देखने को मिलेगा।

दही और नारियल तेल है बेस्ट ऑप्शन

आप सप्ताह में दो से तीन बार दही और नारियल तेल का मसाज अपने बालों पर करें। इससे बालों को मजबूती भी मिलेगी और बाल मुलायम भी होंगे। इसके लिए दही और नारियल तेल का हेयर मास्क रेडी करें और बालों पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक अपने बालों पर लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू से धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026