---Advertisement---

इस सावन‌‌ के मौके पर बिहारी स्टाइल में बनाएं Ghevar की स्वादिष्ट Recipe, मुंह में जाते ही घुलेगा स्वाद

Ghevar Recipe: इस बार के तीज त्योहार पर सबसे ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किए जाने वाले घेवर को अपने हाथों से बनाएं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 2, 2023 10:32 पूर्वाह्न

Ghevar Recipe
Follow Us
---Advertisement---

Ghevar Recipe: भारत में 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में कुछ ही समय बाद तीज त्योहार भी आने लगते हैं। किसी भी तरह का कोई त्योहार क्यों न हो ,मीठे के बिना वह अधूरा ही रहता है। इस सावन के महीने में घेवर भी लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इस घेवर का क्रेज सबसे अधिक इसी सावन के महीने में देखने को मिलता है। घेवर भी अलग-अलग तरीकों से बनाए जाते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको घेवर को दो अलग तरीकों से बनाने की विधि के बारे में बताया जाएगा। इन घेवर को आप अपने उपवास के दिनों में खाने के लिए व्रत में इस्तेमाल किए जाने वाले आटे का भी यूज कर सकते हैं। इसमें आपको ड्राई फ्रूट्स और बिहारी स्टाइल में घेवर बनाने के बारे में बताया जाएगा, जिसे आप आसानी से आने वाले इस सावन‌ के दिनों में अपने घरों में बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बार की Bakrid पर घर में आए मेहमानों को खिलाएं किमामी सेवई, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

ड्राई फ्रूट्स स्टाइल में घेवर बनाने की रेसिपी

इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 कटोरी घी
2 कप चीनी
2 कटोरी मैदा
3 कप पानी
1 कटोरी काजू, बादाम , किशमिश , पिस्ता
1 कप दूध
गार्निश के सिल्वर वर्क खाने वाला

बनाने की रेसिपी

सबसे पहले एक बर्तन में पानी और चीनी को अच्छे से उबालकर उसकी चाश्नी बनाएं। वहीं दूसरी और एक बाउल में मैदा, दूध और पानी से एक बैटर रेडी करना है। उसके बाद आपको इसमें फूड कलर भी मिक्स करना है। फिर एक कड़ाही लें और उसमें तेल‌ गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाएं तो उसमें गोल रिंग डालें। अब उस रिंग के ऊपर रेडी किए हुए बैटर को धीरे धीरे डालें। जब घेवर थोड़ा सा बनने लगें, तो उसके ऊपर से बीच वाले हिस्से में बैटर को और डालें। गोल्डन रंग होने तक इसे फ्राई करें। उसके ऊपर सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर थोड़ा उसे भी पकने दें। बाद में जब घएवश्र अच्छे से बन जाएं तो उसे चाश्नी में भिगो दें। उसके बाद आप इसे खा सकते हैं। घेवर को एकदम बाहर जैसा बनाने के लिए आप उसके सिल्वर पन्नी भी डाल सकते हैं।

बिहारी या सिंधी तरीके में घेवर बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

3 कप मैदा
1 कप बेसन
3‌कप पानी
2 कप चीनी
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
1कप दही
चुटकी भर बेकिंग सोडा
केसर दूध में भीगा हुआ

बनाने‌ की सरल विधि

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और दही को अच्छे से मिक्स करके कुछ घंटों के लिए उसे ढक कर रख दें। इस बैटर को हर‌ थोड़ी देर में देखते रहे। अब चाश्नी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी और चीनी को उबाल लें। जब चाश्नी में तार सी बनने लगे, तो उसमें इलायची का पाउडर मिक्स करें। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। अब एक दूसरा बर्तन लें उसमें बेसन , मैदा, केसर और सोड़ा डालकर उस मिश्रण को थोड़ी देर एक छोड़ दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें।‌ उसके उसमें एक गोल ढांचे वाली रिंग को रखें। अब तैयार‌ किए हुए मिश्रण को एक पाइप आकार में भरे और जलेबी की तरह उसे उस रिंग के ऊपर डालें। बाद में उसे गोल्डन रंग होने तक फ्राई करें। अब इसी तरह पूरे बैटर से घेवर बना कर चाश्नी में डुबो दें। बाद में उसके ऊपर से गार्निशिंग के लिए आप ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026