Pregnancy : डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि यह भगवान चाहे तो मृत व्यक्ति के भी बच्चे पैदा कर सकते हैं। जी हां यह जानकर आपको शॉकिंग जरूर लगा होगा लेकिन शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में डॉक्टर गौरी अग्रवाल ने आईवीएफ को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आपको तगड़ा झटका लग सकता है। जानिए इस बारे में आखिर डॉक्टर गौरी ने क्या कहा और क्यों यह बताया कि उन्होंने मृत व्यक्ति के भी बच्चे पैदा किए हैं। क्या वाकई यह संभव है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी की चौका देने वाली कहानी जिसे लेकर खुद डॉक्टर ने खुलासा किया।
डॉक्टर ने किया था पति का स्पर्म फ्रीज
दरअसल इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में डॉक्टर गौरी अग्रवाल से शुभांकर मिश्रा यह पूछते हुए नजर आते हैं कि “डेड बॉडी से कैसे बच्चा पैदा कराया गया था।।हस्बैंड की शायद मौत हो गई थी और उसी समय डॉक्टर ने कुछ ऐसा किया और उसके बाद महिला प्रेग्नेंट हुई। क्या यह वाकई संभव है।” ऐसे में डॉक्टर कहती है कि मैंने भी ऐसा केस किया है। एक पति और पत्नी डेली क्लीनिक पर आए। वे बहुत नॉर्मल थे और उन्हें कुछ भी प्रॉब्लम नहीं था। हमने सभी टेस्ट करवाए लेकिन पति ने कहा कि मेरा स्पर्म फ्रीज कर लो हमने वैसा ही किया।
कैसे Pregnancy में हुआ चमत्कार
वहीं डॉक्टर आगे कहते हैं कि 4 महीने के बाद महिला आती है और बताती है कि मेरे हस्बैंड का लिवर फेल हो गया और वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऐसे में डॉक्टर ने कहा कि हमने उस महिला के लिए आईवीएफ किया जो अपने पति को खो चुकी थी। वहीं डॉक्टर ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद आज उस महिला के पास ट्विन बेबी है।
ऐसे में मृत शरीर से भी प्रेगनेंसी संभव हो सकता है अगर आप समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी निगरानी में कदम बढ़ाए क्योंकि आईवीएफ की दुनिया में कई चमत्कारी चीज संभव है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
