---Advertisement---

Rakshabandhan 2023: इन झुमकों के डिज़ाइन पर सिलेब्रिटीज़ भी हैं फ़िदा, आप भी पहनकर दिखेंगी स्टाइलिश

Rakshabandhan 2023: राखी का त्योहार जैसे-जैसे क़रीब आता है वैसे-वैसे महिलाएँ अपने लिए सुंदर आउटफिट्स और एक्सेसरीज़ की तलाश शुरू कर देती हैं। इसमें सबसे मुश्किल काम अपने एथनिक आउटफ़िट्स से मेल खाते झुमके ढूंढने का होता है। इन दिनों बाज़ार में कई अलग-अलग प्रकार के झुमके उपलब्ध है जिसमें से अपने लिए सही झुमका ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 11, 2023 11:58 अपराह्न

Rakshabandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rakshabandhan 2023: राखी का त्योहार जैसे-जैसे क़रीब आता है वैसे-वैसे महिलाएँ अपने लिए सुंदर आउटफिट्स और एक्सेसरीज़ की तलाश शुरू कर देती हैं। इसमें सबसे मुश्किल काम अपने एथनिक आउटफ़िट्स से मेल खाते झुमके ढूंढने का होता है। इन दिनों बाज़ार में कई अलग-अलग प्रकार के झुमके उपलब्ध है जिसमें से अपने लिए सही झुमका काफ़ी मुश्किल है। आपकी इसी मुश्किल को आसान करने के लिए हम आपके लिए झुमकों के कुछ ऐसे स्टाइल लेकर आए हैं जिन्हें सिलेब्रिटीज़ भी पहनना पसंद करते हैं। इनमें छोटी-छोटी बालियों से लेकर बड़े-बड़े कुंदन के झुमके शामिल है जो आपके एथनिक लुक में जान डाल देंगे। 

रक्षाबंधन पर इन 5 डिज़ाइनर झुमकों से बनाएँ सबको दिवाना

मोती के बूँदों से बने सोने के झुमके 

ये झुमके सोने से तैयार किए जाते हैं और इनमें अक्सर बारीक चांदी का डिजाइन किया जाता है। ये झुमके देखने में बेहद सुंदर लगते हैं किसी भी आउटफ़िट को एक क्लासिक लुक देते हैं। इन्हें आप डार्क शेड्स की साड़ी या सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। इनमें आपको छोटे से लेकर बड़े आकार तक के झुमके मिल जाएंगे। 

कुन्दन झुमका

खुद को एक रॉयल लुक देने के लिए आप कुंदन के झुमके पहनने के बारे मे भी ज़रूर सोच सकतीं हैं। कुंदन के झुमके सोने या चांदी में जड़े गए बेहद ही खूबसूरत रत्नों से बने होते हैं। यह झुमके रॉयल लुक देते हैं और इन्हें अक्सर हैवी आउटफ़िट्स के साथ पहना जाता है। इस रक्षाबंधन पर अगर आप कोई हैवी साड़ी पहनने वाली हैं तो उसके साथ कुंदन के झुमके पहनने पर विचार ज़रूर करें।

ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर झुमके

ऑक्सीडाइज़्ड झुमकों के बारे में तो सभी जानते हैं। यह झुमके काले चांदी से तैयार किये जाते हैं। इस तरह के पारंपरिक डिज़ाइन वाले झुमकों को आप अनारकली सूट या पेस्टल रंगों की साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं जिससे आपको बेहद सुंदर विंटेज लुक मिलेगा। 

मल्टी-लेयर्ड झुमके

इन दिनों त्योहारों पर मल्टी-लेयर झुमके पहनने का चलन काफी बढ़ गया है। इस तरह के डिज़ाइनर झुमके पहले से ही काफी हैवी लुक देते हैं इसीलिए आप इन्हें एक सिंपल एथनिक आउटफ़िट्स के साथ पहन सकती हैं। इस तरह इन झुमकों की खूबसूरत और निखर कर आएगी जो आपके लुक में चार चाँद लगाएगा। इस रक्षाबंधन पर आप पर्ल या जेम डिज़ाइन के मल्टी-लेयर झुमके पहनकर अपने आउटफ़िट की शोभा को और बढ़ा सकती हैं। 

रंगीन स्टोन्स वाले मीनाकारी झुमके 

ये झुमके रंगीन स्टोन्स पर मीनाकारी का काम करके बनाए जाते हैं। इन झुमकों की ख़ास बात यह है कि इसमें की गई चमकदार मीनाकारी और चमकदार पत्थरों का संयोजन आपके वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक हर आउटफ़िट को ग्लैमरस टच देगा। इस तरह के जूतों को आप किसी एथनिक क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026