---Advertisement---

Chanakya Niti: बुद्धिमान होते हैं वो लोग जो भूलकर भी दूसरों से नहीं करते इन बातों को शेयर, क्या आप में है ये गुण

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य बहुत बड़े नीतिकार, सलाहकार और अर्थशास्त्री थे। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। बता दें, चाणक्य नीति एक ग्रंथ है जिसके रचनाकार आचार्य चाणक्य हैं। आज के समय में आचार्य सभी लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं। आचार्य की नीतियों को अपनाकर सभी जीवन में आगे बढ़ते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 25, 2023 3:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य बहुत बड़े नीतिकार, सलाहकार और अर्थशास्त्री थे। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। बता दें, चाणक्य नीति एक ग्रंथ है जिसके रचनाकार आचार्य चाणक्य हैं। आज के समय में आचार्य सभी लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं। आचार्य की नीतियों को अपनाकर सभी जीवन में आगे बढ़ते हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में महिला एवं पुरुष के जीवन पर व्याख्या किया है। आज जिस नीति के विषय में हम व्याख्या करने वाले हैं उसमें आचार्य ने बताया है कि बुद्धिमान लोग अपने जीवन में कैसे आगे बढ़ते हैं। ये लोग अपनी इन बातों को कभी दूसरों के सामने नहीं बोलते हैं। इसके लिए इन्हें कितना भी कुछ क्यों न झेलना पड़े। तो आइए विस्तार से जानते हैं क्या कहना चाहते हैं आचार्य।

इस श्लोक में आचार्य ने किया है व्याख्या

अर्थनाशं मनस्तापं गृहे दुश्चरितानि च ।
वञ्चनं चापमानं च मतिमान्न प्रकाशयेत् ॥

इस श्लोक से क्या निकलता अर्थ

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि एक बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी ये सारी बातें किसी से नहीं शेयर करनी चाहिए। वरना उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन सारी चीजों को गुप्त रखना ही बुद्धिमानी का काम है।

Also Read: CHANAKYA NITI: बिना जादू के किसी को वश में करना हो तो मानें आचार्य चाणक्य की ये बातें, आपके इशारों पर नाचेंगे लोग

इसमें आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी ये सारी बातें दूसरों को नहीं बताना चाहिए। जिसमें अपने धन के नष्ट होने की बात, मानसिक दुख होने की बात, किसी भी व्यक्ति द्वारा ठगे जाने की बात, अपने अपमान की बात शामिल है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं, इन सारी चीजों को दूसरों से सांझा करने में व्यक्ति को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इससे उन्हें समाज में अपमानित भी होना पड़ सकता है। इसलिए एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति को ये सारी बातें दूसरों से सांझा नहीं करनी चाहिए।

इस नीति से क्या निकलता निष्कर्ष

आचार्य चाणक्य ने इस नीति में बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों के विषय में बताया है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ये सारी चीजें भूलकर भी किसी को नहीं कहनी चाहिए। वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे कई बड़ी उलझनें उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इन सारी चीजों को कभी भी दूसरों से सांझा न करें।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026