---Advertisement---

Republic Day 2023: खास दिन पर भी फैशन आइकन बन सकती हैं आप, Sara Ali Khan के इन 5 स्टाइल को करें कॉपी

Republic Day 2023: 26 जनवरी को पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा और लोगों के बीच इस राष्ट्रीय त्यौहार का अलग ही क्रेज होता है। इस त्यौहार को लेकर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक में खुमार होता है। इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि गणतंत्र दिवस को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 25, 2023 1:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2023: 26 जनवरी को पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा और लोगों के बीच इस राष्ट्रीय त्यौहार का अलग ही क्रेज होता है। इस त्यौहार को लेकर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक में खुमार होता है। इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए हमारी कई प्लानिंग्स भी होती है। इस प्लानिंग में एक चीज जो टॉप पर होता है वह है ऑउटफिट। किसी भी फेस्टिवल को खास बनाने के लिए सबसे पहले हम उस दिन क्या पहनना है उसकी प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस कुछ अलग पहनना चाहती हैं और आप भीड़ में अलग दिखना चाहती हैं तो आप सारा अली खान को फॉलो कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ आउटफिट्स ऑप्शन लेकर आए हैं।

सारा अली खान के इस लुक को आप कर सकती हैं ट्राई

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सारा अली खान एक फैशननिष्टा हैं। वह हर मौके पर कमाल की नजर आती हैं। ऐसे में आप सारा अली खान के इस लुक को 26 जनवरी पर ट्राई कर सकती हैं। व्हाइट सलवार सूट में आप कहर ढा सकती हैं। आप इस लुक को सिंपल रख सकती हैं।

सारा के इस साड़ी लुक में कमाल की नजर आएंगी आप

सारा अली खान के लुक में एक अलग ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। वह फैशन और स्टाइल को बखूबी फॉलो करती हैं। आप 26 जनवरी पर सारा के इस साड़ी लुक को फॉलो कर सकती हैं। आप किसी भी फंक्शन में इस फ्लोरल साड़ी में तहलका मचा सकती हैं। इस लुक को आप इयररिंग्स और बिंदी से कम्पलीट कर सकती हैं।

शरारा सूट को भी ट्राई कर सकती हैं आप

सारा अली खान के इस लुक को आप गणतंत्र दिवस पर ट्राई कर सकती हैं। सिंपल शरारा सूट में ट्रेडिशनल वाइब्स के साथ आपका यह दिन काफी खास होगा। आप इस तरह से किसी भी कलर को चुन सकती हैं।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

सिंपल फ्लोरल सूट भी है परफेक्ट चॉइस

गणतंत्र दिवस पर ट्रेडिशनल को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में आप सारा के इस सिंपल फ्लोरल सूट में भी कमाल की नजर आ सकती हैं। इस लुक को आप जितना सिंपल रखेंगी सबकी नजरें आप पर होंगी।

दुपट्टे को भी तिरंगा स्टाइल से कर सकते हैं स्टाइल

सारा अली खान की तरह सिंपल लुक को आप दुपट्टे से तिरंगा टच दे सकती हैं। आप इस तरह सिंपल सूट को स्टाइल कर सकती हैं जो इसे गणतंत्र दिवस वाइब्स दे सकता है।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026