---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu के ज़ेब्रा प्रिंट को-ऑर्ड सेट ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, लुक देख तमन्ना भाटिया भी हुईं फ़िदा

Samantha Ruth Prabhu: समांथा रूथ प्रभु और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की फ़िल्म कुशी (Kushi) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म को लेकर उनके फैंस भी काफ़ी उत्साहित हैं। वहीं इन दिनों फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश आउटफ़िट्स से आग लगा रही हैं। हाल ही में ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 16, 2023 2:04 अपराह्न

Samantha Ruth Prabhu
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: समांथा रूथ प्रभु और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की फ़िल्म कुशी (Kushi) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म को लेकर उनके फैंस भी काफ़ी उत्साहित हैं। वहीं इन दिनों फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश आउटफ़िट्स से आग लगा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री का ज़ेब्रा प्रिंट आउटफ़िट फैंस को काफ़ी पसंद आ रहा है। 

Samantha Ruth Prabhu का ज़ेब्रा प्रिंट को-ऑर्ड सेट 

मंगलवार को Samantha Ruth Prabhu ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ख़ूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ज़ेब्रा प्रिंट को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस बेहद स्टाइलिश लुक के लिए एक ज़ेब्रा प्रिंटेड नॉट स्टाइल वाले कॉलर्ड बटन-डाउन क्रॉप टॉप को धोती स्टाइल वाली लॉंग प्लीटेड स्कर्ट के साथ पेयर किया है। अपनी आने वाली फ़िल्म कुशी के प्रमोशनल इवेंट से इन ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा “बड़ा करो या घर जाओ”। 

इस लुक को और खास बनाने के लिए समांथा ने इसके साथ गोल्डन डैंगल इयररिंग्स, गोल्डन बैंगल स्टाइल ब्रेसलेट और सनग्लासेस पेयर किये। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने बालों को शॉर्ट कर्ली लुक दिया जो उनके पूरे आउटफ़िट के साथ बहुत ही आकर्षक लग रहा है। मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने इस आउटफ़िट के साथ अपने मेकअप को नेचुरल रखा। यह ख़ूबसूरत मेकअप अवनी रंभिया द्वारा किया गया है। इसके अलावा तस्वीरों में समांथा की टोन्ड बॉडी देख फैंस उनसे अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे। 

समांथा के लुक पर फ़िदा हुईं तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)

Samantha Ruth Prabhu की यह तस्वीरें फैंस के साथ-साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का दिल भी जीत रहीं हैं। तमन्ना ने समांथा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए तीन दिल की आँखों वाले इमोजी बनाए। तमन्ना के साथ-साथ फैंस भी अपनी प्यारी सैम की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया “सैम आप ज़िंदगीभर के लिए मेरी स्वेटहार्ट रहेंगी”। दूसरे ने कमेंट किया “वाह! आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं”। एक और यूज़र ने कमेंट किया “सैम ही सिनेमा की इकलौती महिला सुपरस्टार है”। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026