---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: साउथ ब्यूटी की ये एक्सरसाइज़ हैं सबसे बेस्ट, फ्लेक्सिबल बॉडी के लिए अभी करें रूटीन में शामिल

Samantha Ruth Prabhu अपनी ख़ूबसूरती के साथ-साथ अपनी फ़िट बॉडी के लिए भी लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। साउथ की ये ब्यूटी अपनी बॉडी को फ़िट रखने के लिए कुछ ख़ास तरह की एक्सरसाइज करती हैं। अगर आप भी उनकी तरह फ़िट दिखना चाहती हैं तो आप भी उनकी इन एक्सरसाइज़ को फ़ॉलो कर सकती हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 15, 2023 11:24 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अभिनेत्री जितनी सुंदर हैं उतनी ही फ़िट भी हैं। अपनी फ़िटनेस के लिए सामंथा आज कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। अभिनेत्री ख़ुद को फ़िट रखने के लिए एक कड़ा फ़िटनेस रूटीन फ़ॉलो करती हैं। तो चलिए जानते हैं उन 3 एक्सरसाइज़ के बारे में जिनसे सामंथा खुद को फ़िट रखती हैं। अगर आप भी ख़ुद को सामंथा की तरह फ़िट रखना चाहते हैं तो इन एक्सरसाइज़ को अपने फ़िटनेस रूटीन में शामिल कर सकती हैं। 

ये हैं Samantha Ruth Prabhu की बेस्ट फ़िटनेस एक्सरसाइज़ 

इक्विपमेंट फ़्री वर्कआउट में माहिर हैं अभिनेत्री 

पिछले साल Samantha Ruth Prabhu ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फ़िटनेस चैलेंज किया था। उन्होंने इस चैलेंज का नाम रखा था लेवल-अप चैलेंज। इस चैलेंज में अभिनेत्री ने अपने घुटनों के बल बैठकर जंप स्क्वैट्स करते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी। वहीं अगर आपको भी यह एक्सरसाइज़ घर पर करनी है तो आप भी सामंथा कि इस वक़्त को फ़ॉलो कर सकती हैं।

साइकिल चलाने का शौक़ रखती है सामंथा

जहां बात फ़िटनेस की आती है वहां Samantha Ruth Prabhu समझौता नहीं करती हैं। खुद को फ़िट रखने के लिए कई सिलेब्रिटीज़ को साइकिल चलाना पसंद है। सामंथा भी उन्हीं में से एक हैं जिन्हें अपने दोस्तों के साथ साइकिल चलाते हुए शहर के चक्कर लगाना बेहद अच्छा लगता है। आपको बता दें कि साइकिल ख़ुद को फ़िट रखने के लिए साइकिल चलाना एक बहुत प्रभावी एक्सरसाइज़ मानी जाती है। साइकिल चलाने से आपके पैरों में ताक़त आती है और आपकी स्वास्थ्य संबंधी दिक़्क़तों में भी सुधार होता है। 

सामंथा को पसंद है एरियल योगा 

एरियल योगा एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो आपके शरीर को फ्लेक्सिबल बनाती है। यह योगा दिखने में कितना मुश्किल लगता है सीखने में यह  बहुत आसान है। Samantha Ruth Prabhu को इस योगा में महारथ हासिल है। अभिनेत्री ने कुछ साल पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह बहुत ही उमदा तरीक़े से एरियल योगा करती दिख रहीं थी। यदि आपको अपने एब्स बनाने हैं तो आप इस एक्सरसाइज़ को ट्राई कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026