---Advertisement---

Skin Care Tips: सिर्फ एक अंडा दिलाएगा आपके चेहरे का खोया हुआ ग्लो, जानिए निखार पाने के ये खास ट्रिक

Skin Care Tips: अंडा स्वास्थ्य के साथ-साथ चहरे के लिए भी काफी फायदेमंद है। क्या आपको पता है कि आपके चेहरे की रंगत बढ़ाने में अंडा काफी कारगर है। आज हम आपके लिए लाए हैं चेहरे पर अंडे के इस्तेमाल से होने वाले खास फायदे। बता दें कि अंडे विटामिन, प्रोटीन और फैटी एसिड से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 31, 2023 6:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: अंडा स्वास्थ्य के साथ-साथ चहरे के लिए भी काफी फायदेमंद है। क्या आपको पता है कि आपके चेहरे की रंगत बढ़ाने में अंडा काफी कारगर है। आज हम आपके लिए लाए हैं चेहरे पर अंडे के इस्तेमाल से होने वाले खास फायदे। बता दें कि अंडे विटामिन, प्रोटीन और फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो आपकी त्वचा को हुए नुकसान को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। अंडे लगाने से आपकी त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं जिससे एक्ने से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। अंडे की खास बात यह है कि यह स्किन में निखार लाने के साथ ही खूबसूरती का एहसास कराएंगे। आइये आपको बताते हैं कि कैसे अंडे के फेस पैक से आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

फेस पैक को बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

सामग्रीमात्रा
बाउल1
अंडे का सफेद भाग1
बेसन1 चम्मच
केला1
दही2 चम्मच

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप या तलाक से लगता है डर तो फॉलो करें ये आसान Relationship Tips, रिश्ते में नहीं पड़ेगी दरार

फेस पैक बनाने की आसान ट्रिक

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले केला को मैश कर लें।
  • अब इसमें अंडे का सफेद भाग, दही और बेसन मिला लें।
  • इस मिक्सचर को अब 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब आप इसे अपने चहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फेस पैक सुख जाने के बाद आप इसे धो लें।

साबित हो सकता है ब्यूटी सीक्रेट

दावा है कि इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने के बाद आपको इसका फर्क दिखने लगेगा। आप इस ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं और यकीनन यह आपके लिए ब्यूटी सीक्रेट साबित होने वाला है।

Also Read: Shark Tank India Season 2: शानदार आइडिया के बावजूद शार्क को इंप्रेस नहीं कर पाया ये पिचर, जानिए कैसे हाथ से निकली डील

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

Health Tips

अगस्त 27, 2026