---Advertisement---

Skin Care Tips: लड़कियां अपनी सगाई के दिन रखें इन चीजों का खास ख्याल वरना सिर्फ पछतावा लगेगा हाथ

सभी लड़कियों के लिए सगाई बेहद खास मौका होता है। इस दिन उन्हें भूलकर भी कोई ऐसी गलतियां नहीं करनी चाहिए जिससे उनका सगाई खराब हो जाए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 10, 2023 1:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: सभी लड़कियों के लिए उनका सगाई काफी स्पेशल होता है। इस दिन सभी ऑफिशियली अपने नए जीवन की ओर बढ़ती हैं। इसके अलावा इस खास मौके पर सभी महिलाएं बेहद खूबसूरत नजर आना चाहती हैं। इसके लिए वो उन सभी कामों को करती हैं, जिससे इनका लुक बेहद खास लगे। मगर इन चीजों के चक्कर में कई बार ऐसी गलतियां हो जाती है, जिससे इन्हें पूरी जिंदगी पछताना पड़ता है।

इसलिए सभी महिलाएं कुछ चीजों का ध्यान रखें और अपनी सगाई वाले दिन ये गलतियां न करें। कई बार कुछ खास करने के चक्कर में सब कुछ खराब हो जाता है। ये चीजें बार-बार फोटोज में दिखती रहती है। इसलिए कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी है। तो आइए जानते हैं, किन चीजों का महिलाओं को ध्यान देना चाहिए।

सगाई वाले दिन न करवाएं फेशियल

कभी भी सगाई वाले दिन फेशियल नहीं करवाना चाहिए। ये गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। इससे रेडनेस और एक्ने की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा सगाई से 2 या 3 दिन पहले फेशियल करवाएं। इससे डीप क्लीनिंग होती है और चेहरे पर निखार आता है।

घरेलू नुस्खे करने से बचें

कभी भी कुछ भी नए चीज को चेहरे पर ट्राई नहीं करना चाहिए। इससे आपका स्किन खराब हो सकता है। इसलिए किसी भी खास ऑकेजन पर इन चीजों को ट्राई करना भारी पड़ सकता है। इसलिए दादी नानी के घरेलू उपचार को अपने खास दिन पर न करें।

मेकअप में नए प्रोडक्ट्स का न करें प्रयोग

कभी भी मेकअप प्रोडक्ट्स और चेहरे के साथ एक्सपेरिमेंट करना सही नहीं है। इसलिए अपने खास ऑकेजन पर नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इससे रिएक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा कई अन्य परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने खास दिन पर नए मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026