---Advertisement---

Skin Care Tips: चेहरे की सारी गंदगी को निकाल बाहर फेंकता है ये सस्ता फेस पैक! ग्लोइंग स्किन के लिए जरूर करें ट्राई

हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें पाई जाती हैं जिनकी मदद से त्वचा को चमकाने में मदद मिलती है, आज आपको ऐसे ही एक सस्ते फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे केवल10 मिनट में तैयार कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 4, 2023 12:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: हमारा चेहरा एक ऐसी जगह है जहां सबसे पहले हर किसी का ध्यान आता है. इसकी बात आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में महंगे प्रोडक्ट्स के ख्याल आने लगते है मगर यह बात भी सच है कि किसी भी बाहरी प्रोडक्ट में कुछ हद तक केमिकल जरूर होते ही हैं. नेचुरल तरीके से स्किन पर मौजूद डेड सेल्स की सफाई करना और उसे ग्लोइंग बनाना इतना भी कठिन नहीं है. हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें पाई जाती हैं जिनकी मदद से त्वचा को चमकाने में मदद मिलती है आज आपको ऐसे ही सस्ते फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं.

पैक के लिए जरूरी सामग्री

मुल्तानी मिट्टी   2 चम्मच

चावल का आटा  1 चम्मच

नीम पाउडर     ½ चम्मच

गुलाब जल      मिलाने के लिए

चन्दन पाउडर   ऑप्शनल (आधा चम्मच)

फेसपैक बनाने की विधी

यह फेसपैक काफी सस्ता होता है साथ ही आसानी से बन भी जाता है. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डाल लें, फिर इसमें चावल का आटा, चन्दन पाउडर, नीम का तैयार किया हुआ पाउडर मिला लें. इसके बाद अब धीरे-धीरे गुलाब जल डालते हुए इसे मिलाना शुरू करें व इसका अच्छा खासा पेस्ट बना कर तैयार कर लें. ध्यान रहे कि यह पेस्ट ज्यादा मोटा या पतला नहीं होना चाहिए वरना यह लगने में परेशानी पैदा कर सकता है.

इस तरह से करें चेहरे पर अप्लाई

इस होममेड फेस पैक को हल्के मूंह पर नीचे से ऊपर की तरफ सर्कुलर मोशन में लगाना शुरू करें. फिर नाक और माथे पर इससे अच्छे से मसाज कर कर सकते हैं. अगर सीजन में आ रहा हैं तो खीरे की दो सिलाइस आंखों पर लगाकर सूखने तक का इंतजार भी करें. इसके बाद  नॉर्मल टेप वाटर से इसे धो लीजिए, जल्दी रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 3 से 4 बार ट्राय कर सकते हैं. इसे लगाने से त्वचा का सारा डर्ट साफ हो जाता है साथ ही वो ग्लो भी करने लगती है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026

Leave a Comment