---Advertisement---

Sleep Habits: क्या रात में करवट बदलते-बदलते हो जाती है सुबह! एम्स ट्रेंड विशेषज्ञ से जानें कौन सी 4 आदतें बढ़ाती है मुसीबत

Sleep Habits: क्या नींद लेने में आपको भी परेशानी होती है और क्या चाहकर सो नहीं पाते हैं। रात को होने वाली इन समस्याओं की क्या होती है असली वजह और किन आदतों की वजह से आपको परेशानी होती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Sleep Habits
Follow Us
---Advertisement---

Sleep Habits: दिन भर लगातार काम करने और थकने के बाद जब आप रात में बिस्तर पर जाते हैं तो सिर्फ एक सुकून भरी नींद की जरूरत होती है कभी-कभार कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से आपको करवट बदलते बदलते सुबह का इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं जिन्हें नींद में समस्याएं होती है और ठीक से नहीं सो पाते हैं तो आपको यह बात ध्यान रखना जरूरी है। कहीं आप इन 4 आदतों को तो फॉलो नहीं कर रहे हैं क्योंकि इसकी वजह से आपका स्लिप रुटिन खराब हो सकता है। आइए जानते हैं एम्स फ्रेंड एक्सपर्ट सौरभ सेठी ने इस बारे में क्या बताया है।

खाने की यह आदत Sleep Habits में है रिस्की

अगर स्लिप हैबिट्स की बात करें तो डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले आप खाना बंद कर दें। इस दौरान नींद और डाइजेशन को एक साथ मिक्स करने की गलती ना करें। अगर आपका पेट भरा हुआ है तो आपकी रातें खराब होगी यह तय है।

गरम पानी से नहाने की आदत की जान सच्चाई

शरीर के अंदरुनी तापमान को कम करने के लिए गर्म पानी से नहाना फायदेमंद बताया गया है। ऐसे में रात को अगर आप सोने से पहले ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक बताया गया है।

स्लीप हैबिट्स में आसपास का वातावरण क्यों रखता है मायने

इस बात का ध्यान रखें कि आप जब सो रहे हैं तो कमरे में अंधेरा होने के साथ-साथ शांति और ठंडा हो। इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको अच्छी नींद आए और इसके लिए कोई भी शोर को इग्नोर करने के लिए नॉइस मशीन आप लगा सकते हैं।

क्यों स्क्रीन को ज्यादा देखना सबसे ज्यादा है रिस्की

सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन को अपने आप से दूर कर ले क्योंकि इसकी वजह से आपकी नींद खराब हो सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026