---Advertisement---

Suji Khandvi Recipe: वेलेंटाइन डे पर घर में आसानी से बनाएं ये टेस्टी सूजी खांडवी, तारीफों के पुल बांधते नहीं थकेंगे लोग

Suji Khandvi Recipe: आज कल लोगों को देश के अलग अलग प्रांतों के फूड को ट्राई करने की ख्वाहिश होती है। कई सारे लोग खाना बनाना और खिलाना दोनों पसंद करते हैं। इसके साथ गुजरात के स्वादिष्ट पकवानों को भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसमें एक व्यंजन है खांडवी। आपको बता ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 14, 2023 2:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Suji Khandvi Recipe: आज कल लोगों को देश के अलग अलग प्रांतों के फूड को ट्राई करने की ख्वाहिश होती है। कई सारे लोग खाना बनाना और खिलाना दोनों पसंद करते हैं। इसके साथ गुजरात के स्वादिष्ट पकवानों को भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसमें एक व्यंजन है खांडवी। आपको बता दें, ये गुजरात के लोकप्रिय डिश में से एक है। आप खांडवी को आसानी से सूजी का भी बना सकते हैं। सूजी के खांडवी को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में हम सूजी खांडवी के बनाने की विधि को जानते हैं।

खांडवी बनाने के लिए इन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत

  • सूजी
  • दही
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • तेल
  • पानी
  • जीरा
  • धनिया पत्ती
  • चिल्ली फ्लेक्स

तड़के के लिए सामग्री

  • साबुत लाल मिर्च
  • राई
  • कढ़ी पत्ते
  • हरी मिर्च
  • तेल

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

जानें सूजी खांडवी बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले दही, अदरक, सूजी, हरी मिर्च और पानी को मिक्सी में पीस लें।

स्टेप 2: अब इस मिक्सचर को छलनी से छान लें और कुछ समय के लिए छोड़ दें।

स्टेप 3: अब इस मिक्सचर में जीरा, चिल्ली फ्लेक्स, नमक और धनिया पत्ती डालें।

स्टेप 4: अब एक थाली लें और उसमें तेल ग्रीस करें और थोड़ा बैटर डालकर उसे थाली में फैला लें।

स्टेप 5: अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसपर थाली रख दें।

स्टेप 6: अब भाप से सूजी की परत पक जाएगी। इसलिए अब सूजी के परत को पतले पतले काट लें।

स्टेप 7: अब तड़का की तैयारी करें और तेल में राई, हरी मिर्च, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर उसे पका लें।

स्टेप 8: अब बनाया हुआ रोल तड़के में डालें और हल्का का खांडवी को फ्राई कर लें और बेहतर ढंग से परोसें।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026