---Advertisement---

गर्मियों में ये स्टाइलिश Blouse Designs बॉलीवुड हसीनाएं भी करती हैं ट्राई, फैशन गेम को बनाएं ऑन द टॉप

Summer Blouse Designs: गर्मियों की शुरुआत हो गयी है और साड़ी पहनने में महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आप इस सीजन सिंपल साड़ी में भी तहलका मचा सकती हैं। सिर्फ आपको इन साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज को कैरी करने की जरुरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2023 8:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 27, 2023 12:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Summer Blouse Designs: गर्मियों के सीजन में ऑउटफिट को चुनना सबसे मुश्किल काम है। आप इस मौसम में उन आउटफिट्स को चुनते हैं जो कम्फर्टेबल हो ऐसे में साड़ी पहनना काफी मुश्किल काम है। महिलाएं गर्मियों में साड़ी पहनने से बचती हैं लेकिन हमारे पास आपके लिए कुछ टिप्स है जिसे अपनाकर आप गर्मियों में भी आप साड़ी पहन सकती हैं और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। आप गर्मियों में लाइट वेट साड़ी को चुने और इसे स्टाइलिश टच देने के लिए इसे अलग और खास ब्लाउज के साथ पेयर करें। आपका यह लुक किसी भी ओकेजन में तहलका मचाने के लिए काफी है। ऐसे में आइए देखते हैं ब्लाउज के कुछ स्टाइलिश डिजाइंस।

वी नेक ब्लाउज डिजाइन को करें ट्राई

ब्लाउज का यह डिजाइन गर्मियों के लिए परफेक्ट है। आप गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वी नेक डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो यह फ्रंट या बैक साइड के लिए रख सकती हैं। आप इस तरह स्ट्रिप डिजाइन से इस ब्लाउज को स्टाइलिश टच दें। बैक साइड के इस डिजाइन को आप कॉपी कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन है परफेक्ट

समर सीजन में आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। आप सिंपल साड़ी को इस तरह से स्टाइल कर तहलका मचा सकती हैं और आप स्टाइलिश नजर आएंगी। गर्मियों में ऑफ शोल्डर ड्रेस काफी डिमांड में होती हैं और ऐसे में ब्लाउज का यह डिजाइन भी परफेक्ट है। साड़ी पर आप अलग-अलग लुक को ट्राई कर सकती हैं और ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन एक परफेक्ट विकल्प है।

की होल बैक ब्लाउज डिजाइन को कैरी करें आप

की होल बैक ब्लाउज डिजाइन साड़ी और लहंगा के लिए परफेक्ट है। आप इस तरह के डिजाइन को समर सीजन में कैरी कर सकती हैं। ब्लाउज के बैक साइड में आप मन मुताबिक डिजाइन रख सकती हैं और स्टाइलिश नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026