---Advertisement---

Summer Hairstyle: सामंथा रूथ प्रभु के इन 5 हेयर स्टाइल में आप लगेंगी ‘कूल’, देख सबके छूट जाएंगे पसीने

Summer Hairstyle: बेहाल कर देने वाली गर्मी में अगर आप अपने फैशन को रखना चाहती हैं ऑन टॉप तो सामंथा रुथ प्रभु के इन हेयर स्टाइल को कर सकती है ट्राई। सब करेंगे आपकी तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 7:08 अपराह्न

Summer Hairstyle
Follow Us
---Advertisement---

Summer Hairstyle: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु काफी चर्चा में रहती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें दिलोजान से चाहती हैं। इस सबके अलावा एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस से भी लाइमलाइट में बनी रहती है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा टॉप पर होता है और यही वजह है कि आप उनसे समर सीजन के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। ऐसे में आइए देखते हैं उनके टॉप 5 हेयर स्टाइल जो आप गर्मी के लिए कर सकती हैं ट्राई और लोग आपको देखकर हो जाएंगे आपके कायल।

लो मेसी बन हेयरस्टाइल

बेहाल कर देने वाली गर्मी में अगर आप परेशान है तो सामंथा रुथ प्रभु के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। इसके लिए लो मैसी बन हेयरस्टाइल को कर सकती है ट्राई। खास बात यह है कि साड़ी से लेकर सूट तक के लिए परफेक्ट है। गर्मी के सीजन के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है जो आपको स्टाइलिश के साथ-साथ समर फ्रेंडली रखने के लिए बेस्ट है।

हाई बन हेयरस्टाइल

आप सामंथा रुथ प्रभु की तरह ही हाई बन हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं जो गर्मी सीजन के लिए बेस्ट है। यह आपको पर्फेक्ट दीवा दिखाने के लिए टॉप है जिसे आप किसी भी आउटफिट पर ट्राई कर सकती हैं।

डच पिगटेल

अगर आप अपने हेयर स्टाइल को लेकर कन्फ्यूज हैं और गर्मियों में अपने फैशन को ऑन टॉप रखना चाहती हैं तो आप सामंथा के इस डच पिगटेल हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं जो आपके लुक को खास टच देने के लिए बेस्ट है और आप ट्रेंडी नजर आएंगी।

मेसी सेंटर्ड पार्टेड ब्रीड

आप सामंथा रुथ प्रभु के इस मेसी सेंटर्ड पार्टेड ब्रीड हेयर स्टाइल को भी ट्राई कर सकती हैं जो आपको कूल दिखाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप इस गर्मी में अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बना सकती हैं।

रेट्रो रॉकस्टार

सामंथा के इस शॉर्ट लुक को भी स्टाइल कर सकती हैं जिसे आप रोल करके नीचे की तरफ से रेट्रो लुक को क्रिएट कर आप सबसे अलग दिखेंगी। यह गर्मियों के लिए ही बेस्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026