---Advertisement---

Sun Tanning: चिलचिलाती धूप ने क्या आपके भी चेहरे की छीन ली है रौनक तो, घबराएं नहीं फॉलों करें ये खास टिप्स

Sun Tanning: गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपने चेहरे को लेकर काफी परेशान हो जाते हैं क्योंकि सूरज से आने वाली किरणें स्किन के लिए नुकसानदायक होती हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 21, 2023 2:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sun Tanning: गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपने चेहरे को लेकर काफी परेशानी में आ जाते हैं क्योंकि सूरज से आने वाली किरणें हमारी स्किन के लिए नुकसानदायक होती हैं। लोग अपनी स्किन खासतौर पर चेहरे को सूरज की यूवी किरणों से बचाने के लिए ना जानें कितने प्रोडेक्टस , क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। धूप में निकलते समय लड़कियां अपने चेहरे को पूरा कवर करके बाहर निकलती हैं। इन सब चीजों को अपनाने के बावजूद भी लोंगों की स्कीन धूप की वजह से काफी बर्न हो जाती है , जो दिखने में बहुत अजीब लगती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको धूप की वजह से काली हुई स्कीन को कैसे चमकाएं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Skin Care: मर्दों की दाढ़ी से आपको हो सकती है स्किन प्रॉब्लम, इन टिप्स से बरतें सावधानी

गुलाब जल

गुलाब जल को चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। गुलाब जल से स्किन को टैनिंग से भी बचाता है। अगर चेहरे से संबधित कोई भी परेशानी हो , तो गुलाब जल का इस्तेमाल करें । इसका इस्तेमाल करने से स्किन काफी लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है । गुलाब जल का इस्तेमाल आप फेस वॉश के समय भी कर सकते हैं।

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जल फेस के लिए के काफी बढ़िया माना जाता हे। इसके इस्तेमाल से स्किन काफी ग्लो करती है और चेहरे पर हो रही पिंपल संबधित परेशानी को भी दूर करता है इसलिए धूप में बाहर निकलने से पहले ऐलोवेरा जल का इस्तेमाल पूरे फेस और गले में करना चाहिए ।

नारियल का तेल

नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने के काफी फायदे हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन काफी ग्लो करती है। रोज धूप में जाने से पहले नारियल के तेल की 3-4 बूदों से अपने फेस पर अच्छे से मसाज करनी चाहिए है। ऐसा करने से टैनिंग से बचाव होता हैं।

सनस्क्रीन

गर्मियों में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है क्योंकि सनस्क्रीन हमें सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों से बचाती है । आप अपनी स्कीन के अनुसार किसी भी अच्छी सनस्क्रीन का इस्तेमाल पूरे चेहरे , गले और हाथ में कर सकते हैं।

खीरे का जूस

जिस तरह खीरा खाने से हमारे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है , ठीक उसी प्रकार खीरे के जूस को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने से फेस पर हो रही डलनेस को दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसको चेहरे पर इस्तेमाल करने से काफी फायदे होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: Fitness Tips: एक्ट्रेस की तरह रहना चाहती हैं स्लिम तो इन 5 वर्कआउट को करें ट्राई, कैटरीना से लेकर आलिया तक करती हैं फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026