---Advertisement---

Independence Day 2023 का मजा दुगना कर देंगे ये स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स, बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Independence Day 2023: इस साल देश अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन तिरंगा लहरा कर इस खास दिन को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग घर पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाकर छुट्टी को एंजॉय करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिन घर पर कुछ स्वादिष्ट ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 8, 2023 1:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: इस साल देश अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन तिरंगा लहरा कर इस खास दिन को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग घर पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाकर छुट्टी को एंजॉय करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिन घर पर कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने की सोच रही है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्नेक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप घर में आसानी से बना सकती हैं। इन स्नैक्स को बड़े से लेकर बूढ़े तक बहुत पसंद करेंगे।

बाजरे का उत्तपम

इस लिस्ट में पहला नाम बाजरे के उत्तपम का आता है। बाजरे का उत्तपम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी है। आप इसे नाश्ते के वक्त बनाकर खा सकते हैं। बाजरे के उत्तपम में प्याज, गाजर जैसी कई सब्जियां मिलाई जाती है जो इसे हेल्दी बनाती है। ‌

बाजरे का उत्तपम बनाने की सामग्री

  • 3/4 कप बाजरा आटा
  • 1/2 कप सूजी
  • 1 कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच फ्लेक्स
  • 1 चम्मच ओरिगेनो
  • 1 कप शिमला मिर्च
  • 1 कप प्याज
  • 1 कप टमाटर
  • आवश्यकतानुसार तेल पकाने के लिए
  • 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

बाजरे के उत्तपम बनाने की विधि

बाजरे के उत्तपम को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में बाजरे का आटा और सूजी ले लें। इसके बाद इसमें दही को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें सभी कटी हुई सब्जियों को डालें। इसके बाद अदरक का पेस्ट और नमक को मिक्स करें। इसके बाद तवे को अच्छी तरह से गर्म करके इसमें मक्खन डाले। इसके बाद उत्तम के बैटर को तवे पर डालें और अच्छी तरह से फैलाएं। इसके बाद ऊपर से भी थोड़ी-थोड़ी सब्जियां डालें और थोड़ा सा तेल डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं। लीजिए आपका बाजरे के आटे का उत्तपम बंद कर तैयार हो गया।

शेजवान चीज फिटर्स

इस लिस्ट में दूसरा नाम शेजवान चीज फिटर्स का आता है। यह रेसिपी इंडिपेंडेंस डे पर बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है। शेजवान चीज फिटर्स बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। इसी के साथ इसे बनाना भी काफी आसान है।

शेजवान चीज फिटर्स बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कटोरी कसा हुआ चीज
  • 4 बड़े चम्मच मैदा
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी प्याज
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हरी प्याज
  • 2 बड़े चम्मच शेजवान सॉस
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  • तलने के लिए तेल

शेजवान चीज फिटर्स बनाने के की विधि

शेजवान चीज फिटर्स बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल को अच्छी तरह से गर्म करने के लिए रख दें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में कसा हुआ चीज ले लें और अब इस चीज में मैदा, बारीक कटी प्याज, हरी प्याज, लहसुन, शेजवान सॉस और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला ले। इसके बाद इस बैटर को पकोड़े का आकार दें और फिर इन्हें गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पका लें। ऊपर से कराने और अंदर से मुलायम फिटर्स को गरमा गरम टमैटो सॉस और शेजवान सॉस के साथ परोसे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Kapoor

जून 26, 2026

Weight Loss

जून 25, 2026

Diabeties

जून 25, 2026

Karisma Kapoor

जून 25, 2026

Goiter

जून 24, 2026

Vitamin D

जून 24, 2026