---Advertisement---

Sleep Disorder क्या है? क्यों बढ़ सकती हैं इससे दिक्कतें, जानें बचाव के आसान उपाय

Sleep Disorder के कारण कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं। चलिए अब उन दिक्कतों और उनसे बचाव के उपायों पर एक नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 4, 2024 4:20 अपराह्न

Sleep Disorder
Follow Us
---Advertisement---

Sleep Disorder: इन दिनों लोगों में स्लीप डिसऑर्डर की समस्या काफी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें, यह दिक्कत एक नींद संबंधी बीमारी है जिसमें, लोगों को सोने में काफी दिक्कतों जैसे, नींद न आना, नींद पूरी न होना और बार-बार नींद खुलने वाली दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। चलिए अब जानते हैं इस बीमारी से आखिर लोगों में कौन-कौन सी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

Sleep Disorder से बढ़ जाती है श्वसन की समस्या

स्लीप डिसऑर्डर के चलते अक्सर लोगों को श्वसन की समस्या होने लगती है। इस समस्या में लोगों को सोते समय सांस लेने या सांस छोड़ने में दिक्कत होती है। आसन शब्दों में बताएं तो सांस नहीं ली जाती।

नहीं आती नींद

स्लीप डिसऑर्डर के कारण ज्यादातर लोगों को जल्दी नींद नहीं आती। अगर आती भी है तो, बिस्तर पर लेटने के 40-50 मिनट बाद आती है। और ऐसा होने से लोगों को स्ट्रेस भी होने लगता है।

महसूस होती है थकान

स्लीप डिसऑर्डर से झूझ रहे लोगों को अच्छी या लंबी नींद लेने के बाद भी पूरे दिन थकान महसूस होती है। यही नहीं इस बीमारी के चलते लोग पूरे दिन अपना काम भी सही से नहीं कर पाते।

नींद में चलने लगते हैं लोग

अगर किसी इंसान को स्लीप डिसऑर्डर की समस्या है तो, वह व्यक्ति नींद में चलना या बाते करना शुरू कर देता है। हालांकि नींद में बाते तो आम इंसान भी करते हैं लेकिन नींद में चलना इस बीमारी का एक अहम लक्षण है।

स्लीप डिसऑर्डर से बचाव के आसान उपाय

चलिए अब स्लीप डिसऑर्डर से बचाव के आसान उपायों पर एक नजर डालते हैं। जिन्हें अपना कर आप खुदको इस बीमारी से बचा सकते हैं।

इन आदतों को बदलें: अगर आप स्लीप डिसऑर्डर से खुदको बचाना चाहती हैं तो, आपको अपने लेट सोने की आदत आज ही बदल देनी चाहिए। यही नहीं आपको सोते समय कॉफ़ी, चाय या शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

इन आदतों को अपनाएं: स्लीप डिसऑर्डर से बचाने के लिए आपको आज से ही अंधेरे में सोने की आदत डाल लेनी चाहिए क्योंकि, लाइट से नींद पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यहीं आपको रात के समय फोन से दूरी बनाए रखने की आदत भी अपना लेनी चाहिए।

डॉक्टर से संपर्क करें: अगर आप इस स्लीप डिसऑर्डर बीमारी से जल्द निजात पाना चाहते हैं तो, आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

CM Mohan Yadav

मई 12, 2026