---Advertisement---

फेस्टिवल को खास बनाने के लिए Makar Sankranti पर बनाएं Til Khichdi Recipe, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Til Khichdi Recipe: मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा नई नहीं है। इस दिन हर घर में खिचड़ी बनाना शुभ माना जाता है। अगर आप चावल दाल के अलावा कुछ अलग खिचड़ी खाना चाहते हैं तो आप इस मकर संक्रांति तिल की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं। तिल का सेवन आपकी इम्युनिटी सिस्टम को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2023 11:00 अपराह्न | Updated: जनवरी 14, 2023 6:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Til Khichdi Recipe: मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा नई नहीं है। इस दिन हर घर में खिचड़ी बनाना शुभ माना जाता है। अगर आप चावल दाल के अलावा कुछ अलग खिचड़ी खाना चाहते हैं तो आप इस मकर संक्रांति तिल की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं। तिल का सेवन आपकी इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने लिए अच्छा होता है जो आपको सर्दी और खांसी के मौसम से बचाने में मदद कर सकता है। आइये जानते हैं तिल की खिचड़ी बनाने की झटपट रेसिपी।

तिल खिचड़ी बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

सामग्रीमात्रा
चावल1 कप
दाल (उरद)1/2 कप
जीराआवश्यकतानुसार
लॉन्गआवश्यकतानुसार
अदरकआवश्यकतानुसार
कटी हुई सब्जियांआवश्यकतानुसार
तिलआवश्यकतानुसार
नमकस्वादानुसार
धनिया पत्तीआवश्यकतानुसार

Also Read- HILL STATION घूमने का सपना हो जाएगा साकार और बजट से नहीं होंगे परेशान, इन जगहों का उठा सकते हैं लुत्फ

तिल खिचड़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले दाल और चावल को अच्छी तरह धो लें और इन्हें दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें।
  • खिचड़ी बनाने के लिए आप इसे कुकर या बर्तन में भी बना सकते हैं। सबसे पहले बर्तन में घी डालें और गर्म करें।
  • गरम होने पर घी में जीरा, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग डालें।
  • 10 सेकेंड के बाद इसमें अदरक, मिर्च और कटी हुई हरी सब्जियां डालें और अच्छे से भूनें। फिर हल्दी और हींग डालें।
  • सब्जी पकने के बाद चावल और दाल डालकर 1 मिनट तक भूनें।
  • अब इसमें तिल डालकर कुछ मिनट और पकाएं और इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला जैसे मसाले डालें और स्वादानुसार नमक डालें।
  • इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक या पानी कम होने तक पकाएं। अगर खिचड़ी कुकर में है तो दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
  • आप इस खिचड़ी पर धनिया पत्ती से गार्निश कर दें और इसे घी डालकर परोसें।

Also Read: सर्दियों में छोटे बच्चों में इस तरह बढ़ता है Pneumonia का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026