---Advertisement---

Travel Tips: मॉनसून में दिल्ली के आस-पास की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, नजारे ऐसे की हो जाएगा प्यार

Travel Tips: राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश की बूंदे और हल्की ठंडी हवाओं में सभी को घूमना पसंद है। ऐसे में अगर आप चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं और मॉनसून के मौसम में दिल्ली के आसपास की जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 5, 2023 12:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Travel Tips: राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश की बूंदे और हल्की ठंडी हवाओं में सभी को घूमना पसंद है। ऐसे में अगर आप चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं और मॉनसून के मौसम में दिल्ली के आसपास की जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी बेहतरीन जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको एक्सप्लोर करके आप अपने मॉनसून को खूबसूरत बना सकते हैं। मॉनसून के दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। वही नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि, आपको इन जगहों से प्यार हो जाएगा।

ओखला बर्ड सेंचुरी

इसमें सबसे पहला नाम ओखला बर्ड सेंचुरी का आता है। ओखला बर्ड सेंचुरी दिल्ली के ओखला में स्थित है। यहां लोग अक्सर नए पक्षियों को देखने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, मॉनसून के मौसम में ये दिल्ली के पास घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। बरसात के दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। इसी के साथ आप इस जगह पर अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं।

मसूरी

इसमें दूसरा नाम मसूरी का आता है। अगर आप इस मौसम में पहाड़ों पर घूमना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस हो सकती हैं। मसूरी दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे दूर हैं। मसूरी में आप वादियों का आनंद उठाने के लिए जा सकते हैं। वहीं अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए डेस्टिनेशन प्लेस ढूंढ रहे हैं तो मसूरी उसके लिए एकदम परफेक्ट है।

Also Read: बंगाल में हिंसक घटनाओं पर गृह मंत्रालय का कड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों की 485 कंपनियों को भेजने की दी मंजूरी

नीमराना फोर्ट

इस लिस्ट में तीसरा नाम नीमराना फोर्ट का आता है। नीमराना फोर्ट दिल्ली से 3 घंटे की दूरी पर है। अगर आप लग्जरी लाइफ़स्टाइल के साथ बारिश की बूंदे और ठंडी हवाओं का आनंद लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस हो सकती है।‌ इसी के साथ फेमली के साथ पिकनिक बनाने के लिए भी बेस्ट प्लेस है। साथी ही इस जगह को पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Also Read: भारत में रहकर अब कार से ही कर सकेंगे थाईलैंड का सफर, जानें Kolkata-Bangkok Highway की खासियतें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026