---Advertisement---

Travel Tips: नैनीताल छोड़ अब ये जगह बनी टूरिस्ट की पहली पसंद , पल में खूबसूरती मोह लेगी आपका मन

Travel Tips: उत्तराखंड में स्थित टनकपुर जाकर बिताएं अपना वीकेंड। काफी सारे खूबसूरत स्थलों को देख नहीं करेगा मन वापस आने का।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 9, 2023 1:22 अपराह्न | Updated: जुलाई 9, 2023 3:30 अपराह्न

Travel Tips
Follow Us
---Advertisement---

Travel Tips: जुलाई के महीने में अधिकतर लोगों का मन किसी शांति और प्यारे से वातावरण में जाने का करता है। जहां जाकर वह खुद के साथ कुछ पल शांति से बीता सके। ऐसे में घूमने का नाम लेते ही ज्यादातर टूरिस्ट पहाड़ों में जाकर अपना यह समय व्यतीत कर सकते हैं। पहाड़ों पर सभी लोगो की पहली पसंद मनाली, नैनीताल और शिमला है। इन दिनों इस जगहों पर बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, जिस वजह से कई पर्यटकों का यहां पर आना भी व्यर्थ हो जाता है। इसके अलावा भी ऐसे कई सारे शहर हैं जहां पर जाकर आप अपनी छुट्टियों को अच्छे से व्यतीत कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको उत्तराखंड़ के टनकपुर  शहर के बारे में बता रहे हैं, जो आजकल लोगों की काफी पसंदीदा जगह बनी हुई है। इस जगह पर काफी सारी नई चीजे एक्सप्लोर करने वाली हैं, जिसे देख यहां पर आए टूरिस्ट काफी खुश नजर आते हैं। अगर आप भी इस सीजन में किसी ऐसे ही जगह पर जाने की सोच रहे हैं, तो इस टकनपुर जगह पर एक बार आवश्य जाएं।

यह भी पढ़ें : Travel Tips: मॉनसून में दिल्ली के आस-पास की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, नजारे ऐसे की हो जाएगा प्यार

टनकपुर के कुछ खास स्थान

टनकपुर उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित है। यह शहर अपनी सुंदरता और शांति के चलते लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह स्टेशन आजकल पर्यटको के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है। इस जगह से नेपाल और हिमालय पर्वत एकदम साफ नजर आते हैं। इस हिल स्टेशन में कई सारी ऐसी जगह घूमने लायक हैं। यहां पर कई सारे ट्रेंकिंग करने के भी स्थान हैं। इसके अलावा कुछ खास मंदिर, जिनकी लोगों के बीच बहुत मान्यता हैं।

शारदा घाट पर आवश्य जाएं

इस जगह पर रहने वाले लोकल लोगों और पर्यटकों के लिए यह शारदा घाट काफी मशहूर जगहों में से एक हैं। इस घाट के किनारे बैठकर लोग शांति को महसूस करते है और इतने सुंदर वातावरण और पहाड़ों के बीच ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। यहां पर आए पर्यटक इस घाट पर बोटिंग करने का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

पूर्णागिरि मंदिर के करें दर्शन

यह मंदिर टनकपुर शहर के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर की लोगों के बीच काफी मान्यता है। उनका मानना है किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर यह माता उनकी रक्षा करती है। यह मंदिर एकदम पहाड़ों के बीचों-बीच है। लोगों का मानना हैं कि कैलाश सरोवर की यात्रा भी इसी मंदिर से शुरू हुई थी। इसके अलावा शिव भगवान का एक प्रमुख पंचमुखी मंदिर भी काफी मशहूर है। शिवरात्रि और सावन के दिनों में इस मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें भारत में रहकर अब कार से ही कर सकेंगे थाईलैंड का सफर, जानें Kolkata-Bangkok Highway की खासियतें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026