---Advertisement---

Thailand Tour: अगर थाईलैंड घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो यहां से फायदे की डील

Thailand Tour: अगर थाईलैंड घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो एक बार इस अपडेट के बारे में जरूर जान लें

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 31, 2023 1:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Thailand Tour: भारत के लोगों को अगर थाईलैंड की यात्रा करनी है या फिर वह इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। तो आप उनके लिए एक अच्छी खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि थाईलैंड की यात्रा के लिए अब यात्रियों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। थाईलैंड के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक, यह छूट अगले महीने से मई 2024 तक दी जाएगी।

थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता ने दी जानकारी

थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने कहा, ”भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं।” थाईलैंड यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील देने की संभावना तलाश रहा है, जिसमें वीजा छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि का विस्तार करना शामिल है।

बता दें कि फिलहाल भारत के यात्रियों को दो दिन के थाईलैंड वीजा के लिए करीब 2000 भाट यानी कि लगभग 57 डॉलर का भुगतान करना पड़ता है। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियर भाट तक बढ़ता है।

यात्रा उद्योग सबसे अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन देता है

जिसमें यात्रा उद्योग सबसे अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करता है। बैंक ऑफ़ थाईलैंड के आंकड़ों के अनुसार पर्यटन संकरण घरेलू उत्पाद में लगभग 12% और नौकरियों में लगभग पांच पर हिस्से का योगदान देता है।

फुकेत टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष थानेथ तांतीपिरियाकिज ने अगस्त में ब्लूमबर्ग को बताया था कि आवेदन शुल्क को खत्म करना चीन और भारत के आगंतुकों को वीजा छूट देने की तुलना में आदर्श होगा।

मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड ने महामारी आने से पहले ही चीनी पर्यटकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया था। जो 2019 में 11 मिलियन आगमन के साथ आगंतुकों का एक प्रमुख स्रोत था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Top five Tourist Places in Manali Himachal Pradesh

मार्च 31, 2025

Patna-Arrah-Sasaram Corridor (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मार्च 28, 2025

Indian Passport

मार्च 25, 2025

Vande Bharat Train

मार्च 24, 2025

IRCTC Tour Package

जुलाई 25, 2024

Viral Video

जुलाई 15, 2024