---Advertisement---

इस Valentine Week पार्टनर संग है घूमने का प्लान तो ये रोमांटिक जगह हैं बेस्ट, ऐसे दें सरप्राइज

Valentine Week: वैसे तो प्यार करने वालों के लिए कोई स्पेशल महीना या कोई स्पेशल दिन नहीं होता लेकिन फिर भी फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में वैलेंडटाइन वीक होता है। इस पूरे हफ्ते में लोग अपने पार्टनर को खुश करने और उन्हें प्रपोज करने के ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 20, 2023 5:40 अपराह्न

Valentine Week
Follow Us
---Advertisement---

Valentine Week: वैसे तो प्यार करने वालों के लिए कोई स्पेशल महीना या कोई स्पेशल दिन नहीं होता लेकिन फिर भी फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में वैलेंडटाइन वीक होता है। इस पूरे हफ्ते में लोग अपने पार्टनर को खुश करने और उन्हें प्रपोज करने के लिए बेहद कोशिश करते हैं। इसके अलावा यह महीना सुहाने मौसम के लिए भी जाना जाता है। इस महीने कपल्स बाहर घूमने का प्लान भी करते हैं और अपने पार्टनर को खूबसूरत जगहों पर ले जाकर सरप्राइज भी दे सकते हैं। अगर इस वैलेंटाइन वीक में आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कर देना चाहिए धन और स्त्री का त्याग, जानें क्या कहते हैं आचार्य

जा सकते हैं द्वाराहाट

आप द्वाराहाट घूमने जा सकते हैं। यह जगह अल्मोड़ा की हसीन वादियों में बसी हुई है। यह बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगह है। यह जगह रानीखेत से लगभग 34 किलोमीटर दूर है। यह शहर प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां भीड़ भी काफी कम होती है।

धारचूला जाकर दिल हो जाएगा बाग-बाग

धारचूला जाकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के वृक्ष और घने जंगलों से घिरी यह जगह काफी मनमोहक है। फरवरी के महीने में यहां न ही ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने जाते हैं तो आप खूबसूरत वादियों का आनंद उठा सकते हैं।

जा सकते हैं नालागढ़

हिमाचल प्रदेश में फरवरी का महीना, हसीन वादियां हों और आपके हाथों में आपके पार्टनर का हाथ। ये कल्पना ही बेहद खूबसूरत है। ऐसे में अगर ये सच हो जाए तो। इसके लिए आप हिमाचल घूमने जा सकते हैं। हिमाचल के नालागढ़ के बारे में कहा जाता है कि यह जगह काफी रोमांटिक है। यह जगह दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। यह पार्टनर के साथ घूमने की परफेक्ट जगह है।

Also Read: Mauni Amavasya 2023 Date: 20 या 21 जनवरी कब रखा जाएगा मौनी अमावस्या का व्रत? जानें किन चीजों के दान से बढ़ेगी सुख-समृद्धि

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026