---Advertisement---

Vegetable Raita Recipe: लंच में स्वादिष्ट रायता बना सकता है आपको सेहतमंद, गर्मियों में जरूर लें ये हेल्दी डाइट

Vegetable Raita Recipe: गर्मियों में रायता खाना लोग पसंद करते हैं। ऐसे में आप इस सीजन बूंदी का रायता छोड़ वेजिटेबल रायता को ट्राई करें। यह सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह आपके शरीर को गर्मी से बचाव करने में कारगर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2023 5:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vegetable Raita Recipe: गर्मियों में अगर खाने के साथ रायता मिल जाए तो यह आपके स्वाद को बढ़ाने में असरदार है। इस मौसम में खाने के साथ रायता लोगों को खूब पसंद भी आता है। अगर आप भी रायता लवर हैं तो इस गर्मी आप कुछ सेहतमंद ट्राई करें। अगर आप बूंदी का रायता खाकर बोर हो चुके हैं तो आप वेजिटेबल रायता को ट्राई कर सकते हैं। यह आपको स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद बनाने में भी असरदार है। खास बात यह है कि आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। अगर आपके घर कोई मेहमान आए हुए हैं तो आप इस वेजिटेबल रायते को फटाफट तैयार कर सकते हैं।

वेजिटेबल रायता बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

.tg {border-collapse:collapse;border-spacing:0;}
.tg td{border-color:black;border-style:solid;border-width:1px;font-family:Arial, sans-serif;font-size:14px;
overflow:hidden;padding:10px 5px;word-break:normal;}
.tg th{border-color:black;border-style:solid;border-width:1px;font-family:Arial, sans-serif;font-size:14px;
font-weight:normal;overflow:hidden;padding:10px 5px;word-break:normal;}
.tg .tg-0lax{text-align:left;vertical-align:top}

सामग्रीमात्रा
दही1 कप
काला नमक1/2 टीस्पून
कटा खीरा3 टेबलस्पून
पुदीना पत्ती1 टीस्पून
नमकस्वादानुसार
जीरा पाउडर1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/4 टीस्पून
हरी मिर्च2
प्याज(बारीक)1
टमाटर (बारीक)1
गाजर (कद्दूकस)1
बारीक कटी शिमला2 टेबलस्पून
धनिया पत्ती1 टीस्पून

Also Read: Fashion Trend: 19वीं सदी के ये अजीबोगरीब फैशन स्टाइल चुरा रहे लोगों का दिल, जानिए इनकी खासियत

वेजिटेबल रायता बनाने के लिए आसान विधि

  • वेजिटेबल रायता बनाने के लिए सबसे पहले ठंडी दही लें।
  • अब इसे एक बर्तन में लेकर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब दही में प्याज, गाजर, खीरा और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
  • मिक्सचर में जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें।
  • अब आप इसमें टमाटर, पुदीने और धनिया की पत्तियां और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
  • बस तैयार है आपका वेजिटेबल रायता।
  • आप चाहे तो ऊपर से बर्फ का टुकड़ा भी रख सकते हैं।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और लू से बचने के लिए रायते का सेवन करना चाहिए। यह आपके दिमाग को शांत रखने में असरदार है। वहीं अगर इसमें सब्जी हो तो यह और पौष्टिक हो जाता है। ऐसे में यह रायता काफी हेल्दी है।

Also Read: फीचर्स से नहीं बल्कि सिम से खलबली मचाएगी iPhone 15 Series! देखते ही कहेंग-OMG

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 24, 2026

Dark Circles

जुलाई 23, 2026

Health Tips

जुलाई 22, 2026

Health Tips

जुलाई 21, 2026

Sana Saeed

जुलाई 18, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026