---Advertisement---

Venezuelan Juan Vicente Perez Mora: दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स की 114 साल में मौत, लंबे जीवन का ये है सीक्रेट

Venezuelan Juan Vicente Perez Mora: दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष वेनेजुएला के जुआन विंसेट पेरेज मोरा 114 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। 114 की उम्र में भी वह पूरी तरह फिट रहे हैं। उन्हें न कोई बीमारी थी ना कोई स्ट्रेस यही वजह था कि वह इतने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2024 12:07 अपराह्न

Venezuelan Juan Vicente Perez Mora
Follow Us
---Advertisement---

Venezuelan Juan Vicente Perez Mora: दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष वेनेजुएला के जुआन विंसेट पेरेज मोरा 114 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। 114 की उम्र में भी वह पूरी तरह फिट रहे हैं। उन्हें न कोई बीमारी थी ना कोई स्ट्रेस यही वजह था कि वह इतने साल तक जिंदा रह पाए। लंबे समय तक जिंदा रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान से लेकर जीवन शैली तक पर ध्यान दें ताकि बीमारी और तनाव आपकी जिंदगी में जहर ना खोल सके। खुद अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर पेरेज मोरा ने बातचीत की थी और कई खुलासे किए थे। उन्होंने लंबी जिंदगी जीने के सीक्रेट बताए थे।

रेगुलर चेकअप जरूरी

इस बुजुर्ग शख्स ने कहा था कि उन्हें सिर्फ ब्लड प्रेशर है जो अब काफी आम हो गया है। वह हमेशा अपने हेल्थ चेकअप को करवाते रहते थे ताकि किसी भी बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ा जाए। यह आम लोगों के लिए भी जरूरी है ताकि बाद में किसी गंभीर बीमारी का पता ना चले और समय रहते इलाज हो सके।

ड्रिंक लेना नहीं भूलते थे पेरेज मोरा

इसके अलावा उन्होंने अपने लॉन्ग लाइफ से एक और सीक्रेट बताया था। उन्होंने कहा था कि वह आज भी ड्रिंक लेते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह हर दिन एक कप कोलंबियाई शराब पीते हैं और यही उनकी लॉन्ग लाइफ सीक्रेट भी है। यह शराब सौंफ के स्वाद वाली होती है।

भगवान को स्मरण

बुजुर्ग पुरुष के अनुसार भगवान को स्मरण करना वह बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं और एक दिन में कम से कम दो बार जरूर प्रार्थना करते हैं।

कड़ी मेहनत है जरूरी

इस बारे में पेरेज मोरा ने कहा था कि कड़ी मेहनत करने से भी आप लंबी उम्र जी सकते हैं। मैं काफी मेहनत करने में भरोसा करता हूं क्योंकि यह आपको फिट रखता है और आप अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं।

जल्दी सोए और जल्दी उठे

इसके अलावा कहा था कि जल्दी उठने से भी कई बीमारियां दूर भागती है और आप उम्र को बढ़ा पाएंगे। लॉन्ग लाइफ सीक्रेट को लेकर पेरेज मोरा ने कहा था कि यह जरूरी है कि जल्दी सोए और जल्दी ही उठे।

छुट्टी के दिन आराम

वहीं पेरेज मोरा के अनुसार छुट्टी के दिन पूरी तरह से आराम करने से भी आप लॉन्ग लाइफ पा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी छुट्टी को एंजॉय करें और उस दिन केवल आराम ही आराम करें।

लंबी उम्र के लिए कारगर है ये नुस्खे

यह सच है कि लंबी उम्र पाने के लिए आपको योग और व्यायाम करने की जरूरत होती है। इससे कई बीमारियां दूर भाग जाती है। खुश रहने से भी शरीर को फायदे मिलते हैं और आप लंबे जीवन जीने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan News

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026