---Advertisement---

Weight Loss: High Cortisol की वजह से मोटापे से जूझ रहे आप! 30 किलो वजन कम करने वाली एक्सपर्ट ने दिए 4 सुपर इफेक्टिव टिप्स

Weight Loss: कॉर्टिसोल की वजह से अगर आपका भी वेट लॉस नहीं हो पा रहा है तो आइए जानते हैं 30 किलो वजन कम करने वाली न्यूट्रिशनिस्ट ने क्या कहा है जो आपके लिए असरदार साबित हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2025 4:37 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: मेंटेन और फिट रहने का जुनून हर किसी पर है। ना जाने आजकल वेट लॉस के लिए लोग कौन-कौन से पैतरे अपना रहे हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने लेकर महंगी डाइट प्लान तक को लोग ट्राई करते हैं ताकि Weight Loss हो सके। अगर हम यह काहे की वेट लॉस कॉर्टिसोल की वजह से मुश्किल है। अगर मन में चाहत हो तो 30 किलो तक भी वजन आप आसानी से घर पर कम कर सकते हैं लेकिन इस दौरान इन 4 बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। दरअसल यह हम नहीं बल्कि खुद 30 किलो वेट लॉस करने वाली न्यूट्रिशनिस्ट बता रही है। वह खुलासा करती है कि हाई कॉर्टिसोल की वजह से वह अपना Weight Loss नहीं कर पा रही थी और ऐसे में आइए जानते है उनका सफरनामा।

कॉर्टिसोल Weight Loss में है रुकावट

nupuurpatil इंस्टाग्राम से 30 किलो वजन कम करने वाली न्यूट्रिशनिस्ट बताती है कि कॉर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन है जो अन्य हार्मोन को प्रभावित करता है। इसकी वजह से नींद, थायराइड, भूख, ग्लूकोज इंसुलिन जैसे अन्य हार्मोन प्रभावित होते हैं। यह आपके वेट लॉस सफर को मुश्किल बना सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट यह भी बताती है कि वह हर डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करती रही लेकिन कुछ भी काम नहीं किया।

कॉर्टिसोल को कम करने के लिए महिला ने फॉलो किया ये 4 चीज

कैफ़ीन से परहेज

कॉर्टिसोल की वजह से महिला का Weight Loss नहीं हो रहा था और ऐसे में कैफ़ीन से परहेज करने की बात वह कहती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि कैफ़िन का इस्तेमाल कम करने से आप इस पर काम कर सकते हैं।

बेडटाइम रुटिन है जरूरी

कॉर्टिसोल कम करने के लिए आपको यह जरूरी है कि आप जब बेड पर जा रहे हैं तो एक अच्छी रुटिन को मेंटेन करें। इसके लिए जहां तक हो सके आप स्क्रीन टाइम को कम करें और उन सभी चीजों को फॉलो करें जिससे आपको अच्छी नींद आए।

कोल्ड एक्स्पोज़र करें ट्राई

कॉर्टिसोल कम कर वेट लॉस में मददगार है। कोल्ड शावर या अपने चेहरे को बर्फ के पानी में डुबोने जैसे काम आप कॉर्टिसोल को कम करने के लिए कर सकते हैं।

इन सप्लिमेंट्स का करें सेवन

अश्वगंधा, फिश ऑयल जिसमें ओमेगा की मात्रा होती है और उसके साथ ही मैग्नीशियम जैसे सप्लीमेंट कॉर्टिसोल ब्लॉकर्स होते हैं। ऐसे में आप इसे फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026