---Advertisement---

Weight Loss: 22 किलो वजन कम करने वाली एक्सपर्ट से जानें कैसे 1 महीने में होगा 7 किलो छूमंतर, देखें 6 जादुई टिप्स

Weight Loss: 22 किलो वेट लॉस करने वाली महिला ने वो 6 टिप्स बताएं जिससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकता है। आइए जानते हैं इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए क्या कहा महिला ने जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप 30 दिन में 7 किलो वजन कम करना चाहती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2025 5:43 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: 30 दिनों में 7 किलो तक वजन को कम किया जा सकता है। यह हम नहीं बल्कि 22 किलो वजन कम करने वाली एक्सपर्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बताती दिखी। सिर्फ 1 महीने में अगर आप भी फटाफट अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं वो 6 वेट लॉस सीक्रेट जो आपकी मदद कर सकता हैं। वेट लॉस करने वाली नेहा परिहार कहती हैं कि अगर कम खाना और ज्यादा घूमने से वजन कम हो जाता तो मोटापा से कोई नहीं जूझ रहा होता। इसके लिए कस्टमाइज्ड मेटाबॉलिक स्ट्रेटजी फॉलो करना जरूरी है और ऐसे में महिला 6 नियम बताती हुई नजर आती है।

Weight Loss में ये 6 टिप्स आपके लिए है अहम

मीठा से पहले खाएं नमक

वेट लॉस के लिए खाएं नमक और यह जरूरी है कि आप किसी भी मिठाई का सेवन कर रहे हैं तो इससे पहले आप चुटकी भर रॉक साल्ट खा सकते हैं। इससे ग्लूकोज स्पाइक नहीं होता है और बॉडी फैट्स को स्टोर नहीं करता है।

प्रोटीन का सेवन सुबह के 4 घंटे में करें

प्रोटीन का सेवन 4 घंटे में कर सकते हैं इससे वेट लॉस में काफी मदद मिलेगा। इसके लिए आप सुबह पनीर, दही या टोफू का सेवन करें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म पूरे दिन बेहतर रहने वाला है।

खाने में फलों को रखें वेट लॉस के लिए

अगर आप लंच के साथ फलों का सेवन करते हैं तो इससे गैस बन सकता है। एसिडिटी की समस्या के साथ-साथ आपका डाइजेशन भी कमजोर हो सकता है। ऐसे में आप खाना खाने से 2 घंटे पहले फ्रूट्स का सेवन करें।

बैली फैट से बचने के लिए इस बात का रखें ध्यान

महिला बताती है कि कभी भी चावल को रोटी या पोहा या ब्रेड के साथ सेवन न करें। एक कार्ब का सेवन एक बार करना जरूरी है ताकि इंसुलिन कम बने और आपका फैट लॉस हो सके।

Weight Loss में इन मसाले का सेवन मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट

वेट लॉस करने वाली महिला बताती है कि जीरा, अजवाइन, मेथी, हल्दी आपके लिए जादू का मसाला साबित हो सकता है।ऐसे में इसे दाल, सब्जी, चाय में सेवन करें क्योंकि यह कैलरी को बर्न कर सकता है।

डिनर में प्रोटीन को करें शामिल

कार्ब की बजाय आप अपने डिनर में प्रोटीन और वेजिटेबल का ध्यान रखें इससे फैट कम हो सकता है। आप कार्ब का सेवन दिन में कर सकते हैं लेकिन डिनर में प्रोटीन का अहम योगदान है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 16, 2026

Viral Video

मार्च 16, 2026

Aligarh Viral Video

मार्च 16, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 16, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 16, 2026

Bihar Viral Video

मार्च 16, 2026